एक्सप्लोरर

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई, राष्ट्रपति कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

Uttarakhand Diwas 2023: कई वर्षों के आन्दोलन के बाद 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड को देश के सत्ताईसवें राज्य का दर्जा मिला था. आज राज्य की स्थापना के 23 साल पूरे हो गए हैं.

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड राज्य की स्थापना को आज यानी 9 नवंबर को 23 साल पूरे हो गए. राज्य अब 24वें साल में प्रवेश कर गया है. इस अवसर पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शिरकत करने वाली हैं. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "24वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं पृथक राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. जय हिन्द, जय उत्तराखंड." 

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान सनातन धर्म व संस्कृति के अनेक आख्यानों की साक्षी धरा, प्रकृति तथा परमात्मा की विशेष कृपा से आच्छादित, देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि यह राज्य समृद्धि व सुशासन के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे."

पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "प्राकृतिक छटाओं से परिपूर्ण तथा आदि काल से ही देवताओं व तपस्वियों की प्रिय भूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सर्वप्रथम इस प्रदेश निर्माण हेतु शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करता हूं. तत्पश्चात सभी उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें देता हूं." 

साल 2000 में हुआ था उत्तराखंड का गठन

उत्तराखंड को साल 2000 से 2006 तक उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था. इसके बाद स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 2007 में राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तरखंड किया गया था. राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगती है. उत्तराखंड साल 2000 में गठन से पहले उत्तर प्रदेश का एक हिस्सा था.

ये भी पढ़ें:

UP Air Pollution: ग्रेटर नोएडा में 479 के पार पहुंचा AQI, सांस लेना भी मुश्किल, जानें- अन्य शहरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
हत्या मामले में छोटे भाई को उम्रकैद और एक लाख का जुर्माना, 3 साल बाद आया फैसला
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget