एक्सप्लोरर

Uttarakhand Disaster: सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से मची तबाही के बाद सीएम धामी ने आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. सीएम ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से मची तबाही के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार एक्टिव हैं. सीएम ने गढ़वाल क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी के साथ चारधाम यात्रा की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही उन्होंने कुमांऊ क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद पंतनगर में जिलाधिकारी, वायुसेना एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों से राहत कार्यों को लेकर भी चर्चा की. इसके अलावा देर शाम सीएम ने नैनीताल जिले का भी जायजा लिया. सीएम ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये. 

मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान
सीएम धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने का एलान किया है. बताया जा रहा है कि भवन नुकसान, पशुधन क्षति पर भी मानकों के अनुरूप सहायता राशि जल्द दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को त्वरित राहत और आर्थिक मदद के साथ ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने बन्द मार्गों को खोलने के भी निर्देश जिलाधिकारी को दिये.

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कुंमाऊ क्षेत्र के रामनगर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज जैसे आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर पंतनगर एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी के साथ एयरफोर्स, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व रहने, भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करें. 

उन्होंने कहा कि यह एक दैवीय आपदा की घड़ी है. इस परिस्थितियों में सभी के सहयोग से इस आपदा से निपटा जायेगा. उन्होंने रेस्क्यू मे लगे एनडीआरएफ, पुलिस के जवानों का हौसला भी बढ़ाया. धामी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Kushinagar Visit Live: पीएम मोदी ने किया इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- कुशीनगर बौद्ध समाज की आस्था, प्रेरणा का केंद्र

History of Kushinagar International Airport: अंग्रेजों के जमाने में बन गई थी हवाई पट्टी, योगी सरकार में पूरा हुआ काम, जानें पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget