एक्सप्लोरर

Uttarakhand Covid Update: जांच कम होने के बावजूद सामने आ रहे ज्यादा केस, जानिए- पिछले 24 घंटे का हाल

Uttarakhand Covid News: उत्तराखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोविड के 141 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 400 का आंकड़ा छूने वाली है. जांच कम लोगों की हो रही है.

Uttarakhand Covid Cases: उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव मामलों की संख्या 400 के करीब पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी ओर प्रदेश में इन दिनों सैंपलिंग बहुत अधिक नहीं हो रही है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर प्रदेश में कोविड की सैंपलिंग बढ़ाई जाती है, तो मामले और ज्यादा आ सकते हैं. राज्य के 4 मेडिकल कॉलेजों में कोविड टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं. प्रत्येक कॉलेज में 3000 से अधिक सैंपल जांच करने की क्षमता है, लेकिन अभी कोविड की बहुत कम सैंपलिंग ही प्रदेश में की जा रही है. 

24 घंटों में 141 नए मामले
बावजूद इसके प्रतिदिन 100 से अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं. कहा जा सकता है कि प्रदेश में कोविड संक्रमण पूरी तरह से बरकरार है. सैंपलिंग बहुत कम होने के बाद भी मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. इसे बढ़ाया गया तो कोविड मामलों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. बता दें कि प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में कोविड के 141 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 400 का आंकड़ा छूने वाली है.

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर 
वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 939 सैंपल की जांच की गई, कुल 158 मरीज ठीक होकर घर गए, 348 मरीजों का इलाज चल रहा है. ज्यादातर मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है. राज्य के सभी 13 में से 11 जिलों में कोरोना फैल चुका है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. लोगों से कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है. 

वहीं बढ़ते मामलों के बाद भी लोग लापरवाही कर रहे हैं. लोग भीड़ वाली जगहों पर भी न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. जल्द शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर भी कोविड प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है. चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं. ऐसे में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है. 

Twitter Removing Blue Tick: सीएम योगी और यूपी BJP समेत इनका ब्लू टिक हटा, अखिलेश यादव और सपा का बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget