एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में चार दिन में 10 नए कोरोना संक्रमित केस आए, सभी प्रवासी

उत्तराखंड में प्रवासियों की घर वापसी ने टेंशन बढ़ा दी है. पिछले चार दिन में 10 नए केस से मिलने से हड़कंप मच गया है. राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है.

देहरादून, एबीपी गंगा:  उत्तराखंड में प्रवासियों के घर वापसी का सिलसिला राज्य सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है, जिसकी वजह है खतरनाक कोरोना वायरस. दरअसल, हाल ही में अचानक से राज्य में कोरोना के केस में बढ़ोतरी होती नजर आई है. राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 75 हो गया है. जिसकी वजह है राज्य में घर लौट रहे प्रवासी. पिछले चार दिन में 10 नए केस सामने आए हैं, ये सभी प्रवासी हैं.
एक और जहां उत्तराखंड सरकार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों की घर वापसी के लिए काम कर रही है, तो वहीं अब कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. सभी प्रवासियों की देहरादून में बॉर्डर पर ही सैंपलिंग की जा रही है. अब कुल्हाल बॉर्डर के साथ ही रायवाला में भी सैंपलिंग शुरू की जा रही है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों के अधिक से अधिक सैंपल कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजे जा सकें. बता दें कि हाल ही में देहरादून जिले में जो केस पॉजिटिव आए हैं, उनकी सैंपलिंग भी बॉर्डर पर ही की गई थी.
जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाल ही में पॉजिटिव आए मरीजों में से तीन दिल्ली और एक महाराष्ट्र से आया प्रवासी था. इनमें से एक को एम्स हॉस्पिटल में और बाकी तीन को दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. साथ ही, इनकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है.  इसके साथ ही रायवाला बॉर्डर पर भी सैंपलिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है.
उत्तराखंड में जिलेवार मरीजों का आंकड़ा  देहरादून में कोरोना संक्रमित मरीज-  39 नैनीताल में कोरोना संक्रमित मरीज-  12 उधमसिंहनगर  में कोरोना संक्रमित मरीज-  13 हरिद्वार में कोरोना संक्रमित मरीज-  7 अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमित मरीज-  2 पौड़ी में कोरोना संक्रमित मरीज-  1 उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित मरीज-  1 वहीं, प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 75 हो गई है. इनमें से 24 एक्टिव केस हैं, जबकि 50 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जबकि एक कोरोना पॉजिटव मरीज की मृत्यु हो चुकी है.
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget