एक्सप्लोरर

हरिद्वार महाकुंभ कोरोना घोटाले में लगभग पूरी हुई कमेटी की जांच, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी 

हरिद्वार महाकुंभ में हुए कोरोना घोटाले को लेकर गठित कमेटी ने जांच लगभग पूरी कर ली है. प्राइवेट लैब ने एक ही फोन नंबर सैकड़ों श्रद्धालुओ की जांच रिपोर्ट में डाला है.  

Scam in Haridwar Mahakumbh: हरिद्वार महाकुंभ में हुए कोरोना घोटाले को लेकर गठित कमेटी ने जांच लगभग पूरी कर ली है. कमेटी की तरफ से की जा रही इस बड़े घोटाले की जांच में कुंभ मेले के दौरान आरोपी नालवा लैब द्वारा लगभग एक लाख से अधिक कोरोना की फर्जी डेटा के आधार पर जांच सामने आई है. जल्द ही जांच पूरी होने पर कई लोग इस बड़े घोटाले में गिरफ्तार भी किए जा सकते हैं. वहीं, इस मामले में मेला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग से की जा रही जांच को भी हरिद्वार जिलाधिकारी ने खारिज कर दिया है. 

एक ही घर से सैकड़ों लोगों की हो गई जांच
बता दें कि, कुंभ मेला 2021 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच मैक्स कॉपरेटिव दिल्ली द्वारा दो लैब डॉ लालचंदानी लैब दिल्ली और नालवा लैब हरयाणा से कराई गई थी. ये कोरोना जांच सवालों के घेरे में आ गई. हरयाणा की प्राइवेट लैब नालवा द्वारा फर्जी तरीके से श्रदालुओं की जांच कर कुंभ मेला प्रशासन को लाखों रुपये का चूना लगाने का प्रयास किया गया है. इस प्राइवेट लैब द्वारा एक ही फोन नंबर सैकड़ों श्रद्धालुओ की जांच रिपोर्ट में डाला गया है. कई जांच रिपोर्ट में एक ही आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, एक ही घर से सैकड़ों लोगों की जांच का मामला सामने आया है, जो असंभव सा लगता है.

ऐसे सामने आया मामला 
पंजाब के एक युवक को हरिद्वार से प्राइवेट लैब ने कोरोना की जांच रिपोर्ट भेज दी जबकि युवक हरिद्वार कुंभ मेले में शिरकत करने भी नहीं पहुचा था. युवक द्वारा इस मामले की शिकायत आईसीएमआर से की गई जिसके बाद आईसीएमआर ने जांच के निर्देश जारी किए गए थे. जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. वहीं, हरिद्वार जिलाधिकारी के आदेश पर हरिद्वार सीडीओ के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की जांच कमेटी भी बनाई गई है. इन दोनों ही टीमों की जांच अब अंतिम चरण में है.

एसआईटी को दी जाएगी जांच रिपोर्ट
कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच को लेकर हुए बड़े घोटाले पर हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर का कहना है कि जांच कमेटी ने अभी तक 65 हजार फोन नंबरों पर फोन करके जानकारी ले ली है. जांच में अभी तक यही समस्या आ रही है कि एक लाख से अधिक डेटा को क्रॉस चेक करना पड़ रहा है. बाकी बचे नंबरों पर भी फोन कॉल करके क्रॉस चेक किया जा रहा है. जिलाधिकारी हरिद्वार ने ये भी बताया कि जांच कमेटी बहुत जल्द ही इस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है. इस जांच में जो कुछ भी निकलकर सामने आएगा उसके आधार पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है. जिलाधिकारी ने कहा कि जांच रिपोर्ट एसआईटी को दी जाएगी.

डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जांच सौंपी गई है
वहीं, मेला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलग से कराई जा रही जांच पर जिलाधिकारी हरिद्वार का कहना है कि इस बडे घोटाले में राज्य सरकार के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जांच सौंपी गई है. जांच कमेटी गठित करके इंक्वायरी कर रहे हैं तो कोई भी पैरलल जांच करने का कोई औचित्य नहीं है. जांच निर्धारित समय में करने के साथ सही जांच को पूरा करना सबसे जरूरी है इसलिए जांच में जितने टाइम की जरूरत है हम उतना टाइम ले रहे हैं और जल्द इसका समापन करने का प्रयास है.

ये भी पढ़ें:  

सपा नेताओं से अखिलेश यादव ने की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील, पहले कर चुके हैं इनकार

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget