एक्सप्लोरर

हरिद्वार में सीएम तीरथ सिंह रावत ने की गंगा पूजा, 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरिद्वार में गंगा पूजन किया. गंगा पूजा के बाद पीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया.

हरिद्वार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे. हरिद्वार में सीएम रावत ने गंगा पूजा कर महाकुंभ के सफल संचालन के लिए मां गंगा से प्रार्थना की. गंगा सभा की तरफ से आयोजित गंगा पूजन कार्यक्रम में 13 अखाड़ों के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत समेत सभी अधिकारी भी मौजूद रहे.

सीएम ने विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण गंगा पूजा के बाद पीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महाकुंभ के लिए सरकार की तरफ से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. संतों के अनुरोध पर जो भी संतों की जरूरतें होंगी उसको पूरा करना सरकार का कर्तव्य होगा. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से महाकुंभ का सफल संचालन होगा. वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ गंगा पूजा आशीर्वाद लिया है. मां गंगा से प्रार्थना की है कि कुंभ का संचालन भव्य और दिव्य हो.

हाल ही में जारी हुए हैं हेल्पलाइन नंबर बता दें कि हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस ने कुंभ हेल्पलाइन नंबर 1902 की शुरूआत भी हाल ही में की है. जिसके माध्यम से देश-प्रदेश के लोग कुंभ मेला व्यवस्थाओं से सम्बंधित जानकारियां एक ही जगह प्राप्त कर सकेंगे. कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने बताया कि इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से श्रद्धालुओं को रूट प्लान, डायवर्जन, पार्किंग, निकटवर्ती घाटों, पंजीकरण प्रक्रिया, कोविड 19 दिशानिर्देश, स्वास्थ्य सुविधाओं और हरिद्वार के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें:

मुख्तार अंसारी को लेकर पुलिस ने यूपी में किया प्रवेश, सीएम योगी ने अधिकारियों से ली जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget