एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार 6 विधायक, इस सीट पर अटकलें सबसे तेज

Pushkar Singh Dhami के लिए उत्तराखंड के 6 विधायक अपनी सीटें छोड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि इस बात की चर्चा सबसे ज्यादा है कि सीएम डीडीहाट से चुनाव लड़ सकते हैं.

6 MLAs Ready To Leave Seat For CM Dhami: डीडीहाट से विधायक और पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल (Bishan Singh Chuphal) के उत्तराखंड के नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने से अटकलें तेज हो गई हैं कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पिथौरागढ़ जिले की इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. धामी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं. हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में खटीमा विधानसभा सीट से हार के बाद छह विधायकों ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश की.

राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि डीडीहाट, धामी के लिए चुनाव लड़ने के लिए एक सुरक्षित सीट होगी क्योंकि वह हडखोला गांव के मूल निवासी हैं. मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा के लिए चुना जाना है.

विधायक बिशन सिंह चुफल ने भी दिया बयान

राज्यसभा के लिए नामित किए जाने की अटकलों के बीच छह बार के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पार्टी आलाकमान उनसे जो चाहेगा वह करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी मुझसे जो भी करने को कहेगी मैं वह करूंगा. डीडीहाट में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री द्वारा सीट से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद ही उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा करेंगे. 

इस बीच, जिन विधायकों ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश की, उन्होंने अपना प्रस्ताव दोहराया. इनमें चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, जागेश्वर से मोहन महरा, लालकुआ से डॉ मोहन सिंह बिष्ट, रुड़की से प्रदीप बत्रा और खानपुर से उमेश कुमार शामिल हैं.

योगी आदित्यनाथ आज चुने जाएंगे विधायक दल के नेता, पर्यवेक्षक के तौर पर अमित शाह पहुंचेंगे लखनऊ, कल होगा शपथ ग्रहण

अन्य विधायकों ने कही ये बात

गहतोड़ी ने कहा कि धामी ने सिर्फ छह महीने के कार्यकाल में सीएम के रूप में अपनी पहचान बनाई. वह राज्य की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं. मैंने सबसे पहले उनके लिए अपनी सीट खाली करने की पेशकश की थी. जब भी वह मुझसे पूछेंगे, मैं विधानसभा की सदस्यता छोड़ दूंगा. लालकुआं के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, हां, मैंने धामी के लिए अपनी सीट की पेशकश की थी और मैंने जो कहा था उस पर कायम हूं. अगर धामी यहां से चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह लालकुआं के विकास के लिए फायदेमंद होगा. बता दें कि धामी ने बुधवार को देहरादून में लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई.

Uttarakhand: सीएम पद की शपथ से पहले पुष्कर धामी ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा, कॉमन सिविल कोड पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget