एक्सप्लोरर

Champawat By Election: टनकपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, कहा- यहां मेरे बचपन के बहुत से दिन गुजरे हैं

Pushkar Singh Dhami In Champawat: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टनकपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की.

Champawat By Election 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) गुरुवार को चंपावत (Champawat) के टनकपुर (Tanakpur) में पहुंचे. जहां उन्होंने शारदा घाट में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया. सीएम धामी यहां से उपचुनाव (Champawat By Election) लड़ रहे हैं ऐसे में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से जनसमर्थन की अपील की. सीएम धामी ने 31 मई को होने वाले चुनावों में लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की भी अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास के काम चल रहे हैं. 

सीएम धामी ने की लोगों से अपील

टनकपुर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि शारदा नदी के किनारे इस कार्यक्रम का होना शुभ संकेत है. शारदा माँ के आशीर्वाद से मुझे चम्पावत की देवतुल्य जनता की सेवा का सौभाग्य मिला है. मैं इस उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभा रहे कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं. सीएम धामी ने इसके बाद मनिहार गोठ क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने यहां पर बचपन में कई दिन बिताएं हैं.  वो चाहते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिले. इसलिए सरकार द्वारा काम कराया जा रहा है ताकि लोगों को यहीं पर रोजगार के अवसर मिल सकें. 

UP Budget 2022: सीएम योगी बोले- ये अगले 5 साल का बजट है, हर किसी का रखा गया है ध्यान

31 मई को होना है उपचुनाव

आपको बताते दें कि इससे पहले भी सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने पैतृक गांव हड़खौला भी पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना की थी. चंपावत उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान होगा और इसके नतीजे 4 जून को आएंगे. कांग्रेस की तरफ से निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याशी बनाया हुआ है. कांग्रेस ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget