एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2022: जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजेगी समाजवादी पार्टी, किया ये बड़ा ऐलान

समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lokdal) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है.

UP Politics: समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lokdal) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है. इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे."

ये कर चुके हैं नामांकन
इससे पहले कपिल सिब्बल और जावेद अली खान ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव का नामांकन दाखिल किया था. साल 2014 से 2020 तक सपा के राज्यसभा सदस्य रहे 59 वर्षीय खान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रामगोपाल यादव, अंबिका चौधरी और अन्य की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे कपिल सिब्बल ने बुधवार को ही सपा समर्थित निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया.

UP Assembly: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव को शिवपाल यादव ने दी नसीहत, जानिए क्या कहा

कपिल सिब्बल के नामांकन के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. हालांकि कपिल सिब्बल इससे पहले कांग्रेस से राज्यसभा सांसद से थे. इस महीने की 16 तारीख को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. इसकी जानकारी उन्होंने नामांकन के बाद मीडिया को दी. 

यूपी की 403 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 255 और उसके सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 273 विधायक हैं. वहीं दूसरी ओर सपा और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों की कुल संख्या 125 है और वह तीन उम्मीदवारों को जिता सकती है. बता दें कि यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव होना है. माना जा रहा है कि बीजेपी गठबंधन की सात सीटों और सपा गठबंधन की तीन सीटों पर जीत तय है. लेकिन राज्य में दोनों के बीच 11वीं सीट के लिए जबरदस्त घमासान होगा. 

ये भी पढ़ें-

UP News: स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, कहा- 'माफिया और गुंडों पर सरकार के एक्शन से अखिलेश बहुत कष्ट में'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget