एक्सप्लोरर

Chamoli News: विधि-विधान के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना

Uttarakhand : चमोली स्थित सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट सोमवार (12 मई) को विधि-विधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. सीएम धामी ने पूजा-अर्चना कर देश की सुख समृद्धिक की कामना.

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली के वांण गांव में सोमवार (12 मई) को पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाटू धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. उन्होंने कपाट खुलने के अवसर पर लाटू धाम पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत और अभिनंदन किया. सीएम धामी ने लाटू मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आयोजित सभा का आगाज मां नंदा और लाटू देवता के जयकारे के साथ किया. 

इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई के लिए सैनिकों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम के साथ-साथ तुंगनाथ, रुद्रनाथ, जागेश्वर आदि कैलाश, आदि बद्री जैसे अनेकों महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं. इसके साथ ही राज्य के छोटे-छोटे मंदिर राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करते हैं.

सीएम धामी ने लाटू धाम के ऐतिहासिक महत्व को बताया
मुख्यमंत्री धामी ने लाटू धाम के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर हमारे हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का प्रतीक है. आज का यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि लाटू धाम के मंदिर में आंखों में पट्टी बांधकर दर्शन करने की परंपरा यह दर्शाती है कि आस्था सिर्फ आंखों से नहीं, बल्कि हृदय से होती है. हम उत्तराखंड को भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाना चाहते हैं. जिसके लिए सरकार पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार, सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान कर संरक्षण करने के साथ ही मंदिरों के आसपास सुविधाओं का विकास कर रही है.

'सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है सरकार'
उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा का संचालन किया जा रहा है, जो देश-दुनिया के सनातन मतावलंबियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. जिसके लिए हमारी सरकार ऑल वेदर रोड, चिकित्सा सुविधा, आपात समय में हेली सेवा उपलब्ध करवा रही है, जिससे चार धाम यात्रा पर आने वाले किसी भी तीर्थयात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

राज्य के विकास के लिए जहां ऑल वेदर रोड का निर्माण किया गया है. वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का भी तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही धामों में यात्री सुविधा जुटाने के लिए बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य किया जा रहा है.

सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनहित के लिए कड़े निर्णय ले रही है. हमने राज्य की जनता से समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जिसे सरकार ने निभाया है. इसके साथ ही राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून और सख्त भू-कानून लाकर भू माफियाओं पर शिकंजा कसने का काम किया है.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां लाटू धाम के विकास के लिए योजना बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया, वहीं कुलसारी में उप जिला चिकित्सालय के निर्माण, बाढ़ सुरक्षा कार्य और हेलीपेड निर्माण को लेकर कार्य करने की बात कही. 

साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता की सभी मांगों को दीर्घकालीन, मध्यकालीन और अल्प समयावधि की योजनाओं में शामिल करने की बात कही. इस दौरान उन्होंने आगामी 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए सड़कों के साथ ही पार्किंग और यात्री सुविधाओं के विकास करने के लिए योजनाबद्ध कार्य करने की भी बात कही.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मां नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों को योजनाबद्ध और समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा के कार्यों को लेकर सभी स्तरों पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. सभी के सहयोग से आगामी 2026 में आयोजित होने वाली राजजात यात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सपा चीफ अखिलेश यादव का छलका दर्द, कहा- यूपी की इतनी बदनामी कभी नहीं हुई...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget