एक्सप्लोरर

सपा चीफ अखिलेश यादव का छलका दर्द, कहा- यूपी की इतनी बदनामी कभी नहीं हुई...

UP Politics: अखिलेश यादव की यह टिप्पणी आगामी चुनावों की पृष्ठभूमि में राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. मेरठ और श्रावस्ती जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है.

अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ में चलती कार में दो किशोरियों से गैंगरेप और श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक बालिका के अपहरण जैसी घटनाएं बताती हैं कि अब महिलाएं सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का “जीरो टॉलरेंस” का दावा महज दिखावा है, क्योंकि हकीकत में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है.

महिला सुरक्षा के लिए बनाई गई योजनाएं हुई नाकाम
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रयास किए गए थे. 1090 वूमेन हेल्पलाइन और डायल 100 पुलिस रिस्पॉन्स सेवा की शुरुआत समाजवादी सरकार ने की थी ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. लेकिन भाजपा सरकार ने इन व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री का रोमियो स्क्वाड भी अब हवा हो गया है.” अब तो अखबारों की सुर्खियों में रोज बेटियों के साथ दरिंदगी की खबरें आती हैं और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी रहती है.

जाति-धर्म के आधार पर होती है कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षण प्राप्त अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती और कानून का इस्तेमाल जाति-धर्म देखकर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी हालत में आम जनता खासकर महिलाएं और बच्चियां डरी-सहमी रहती हैं. उन्होंने कहा कि इतनी बदनामी उत्तर प्रदेश की कभी नहीं हुई.

2027 में सत्ता बदलेगी, लौटेगी समाजवादी सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में जनता ने मन बना लिया है कि वह झूठे वादों वाली भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और समाजवादी सरकार को वापस लाकर विकास और सुरक्षा का रास्ता चुनेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है क्योंकि सिर्फ वही सरकार महिलाओं, किसानों और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बना सकती है.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष राज्यों में आता रहा है.यही वजह है कि विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधता रहा है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget