एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर, नामों पर मंथन जारी

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज बीजेपी के कामकाज से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हैं लिहाजा सल्ट में कांग्रेस की जीत होगी. वहीं नैनीताल से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सल्ट में होने वाले उपचुनाव को लेकर हमने तैयारी पूरी कर ली है.

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधनसभा उपचुनाव पर बयान देते हुए कहा कि सल्ट विधनसभा उपचुनाव के लिए हमारी तैयारी चल रही है. हमारे संगठन महामंत्री जैसे ही दिल्ली आते हैं नामों पर चर्चा कर एलान कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने बीजेपी के 4 सालों के कार्यकाल को देखा है और सीएम भी बदलते हुए देखा है.

उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज बीजेपी के कामकाज से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हैं लिहाजा सल्ट में कांग्रेस की जीत होगी. वहीं प्रीतम सिंह ने उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि नए सीएम आये दिन जैसे बयान दे रहे हैं उससे उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों का सिर शर्म से झुक रहा है.

वहीं उत्तराखंड के नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सल्ट में होने वाले उपचुनाव को लेकर हमने तैयारी पूरी कर ली है. बीजेपी कई बार सल्ट सीट पर जीत दर्ज की है इस बार भी हम जीतेंगे. उन्होने कहा कि हिंडन से पिथौरागढ़ के लिए जो हवाई सेवा बन्द है उसके लिए मैंने सदन में आवाज उठाई है. जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी इसके लिए मैंने प्रयास किया है और उड्डयन मंत्री से भी मुलाकात की है. उत्तराखंड में जितने भी हवाई सेवा की घोषणा हुई है उन सबको हम शुरू करवाना चाहते हैं.

सीएम तीरथ सिंह के विवादित बयानों पर अजय भट्ट ने कहा कि सीएम का मन साफ है और वो अच्छे आदमी हैं. कभी-कभी मुंह से निकल जाता है. मैंने भी उनका बयान सुना है, जीन्स को लेकर जहां तक बयान की बात है तो उन्होंने संस्कारों की बात कही है और इसमें कुछ गड़बड़ नहीं है.

तीरथ सिंह रावत ने दिया था ये बयान

एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर 'फटी जींस' पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने इस संबंध में एक घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि एक बार जब वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं, उनकी जींस घुटनों पर फटी थी, हाथों में कई कड़े थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे. रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ चलाती हैं जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं.

यह भी पढ़ें-

Kumbh 2021: हरिद्वार में कोरोना संक्रमण को रोकने के नहीं दिखे इंतजाम, लोगों को बेरोकटोक मिल रही एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget