एक्सप्लोरर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: जून के आखिरी हफ्ते में होगी बीजेपी की चिंतन बैठक, जानें- क्या रहेगा खास

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व लगातार आगामी चुनावों की तैयारियों में लगा हुआ है. चिंतन बैठक के लिए अगले एक दो दिन में बैठक का स्थान भी तय कर लिया जाएगा.

देहरादून: 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव है जिसको लेकर के बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है. बीजेपी जल्द ही चुनावी राज्यों में चिंतन बैठक करेंगी जिसमे चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन व सरकार से बातचीत करते हुए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. उत्तराखंड में बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए चिंतन बैठक 27, 28, 29 जून को करेंगी. बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम शामिल होंगे. चिंतन बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी.

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व लगातार आगामी चुनावों की तैयारियों में लगा हुआ है. उसी के चलते आने वाले वक़्त मे जहां जहां भी चुनाव हैं वहां लगातार संगठन की बैठकें करके चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी. उत्तराखंड में चुनावों की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चिंतन बैठक रखी गयी है. उसमें संगठन महामंत्री बी एल संतोष और प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड दौरे पर जाएंगे और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ आगे का रोडमैप को भी तैयार किया जयेगा.

चिंतन बैठक के लिए अगले एक दो दिन में बैठक का स्थान भी तय कर लिया जाएगा. संभवता ये बैठक देहरादून में ही होगी हालांकि अभी स्थान तय नही हैं. चिंतन बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे. तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में बीएल संतोष मंत्रिमंडल के साथ अलग से बैठक करेंगे और फीडबैक लेंगे. उसके अलावा पार्टी के नेताओं से भी मुलाक़ात करके तैयारियों को देखेंगे और आगे किस तरह से कार्यक्रमों के माध्यम से चुनावों में आगे बढ़ना है उसके रोडमैप पर चर्चा होगी. संगठन महामंत्री इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव से सम्बंधित कार्यक्रम सौपेंगे और सरकार को कैसे आगे कार्य करना है इसको लेकर भी मंत्रणा होगी.

तीरथ सिंह रावत लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं

सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह रावत लगातार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं. पिछले तीन दिन से मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर हैं और लगातार केंद्रीय मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाक़ात कर रहे हैं. दिल्ली के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाक़ात संघ के सहकार्यवाह कृष्णगोपाल, संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख राम लाल से भी हुई है.

सीएम ने दिल्ली दौरे पर राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात की तो वहीं प्रदेश के विकास के लिए सीएम ने दिल्ली दौरे पर 11 केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की है.

यह भी पढ़ें-

दबंगों ने नाबालिक लड़की के साथ किया गैंगरेप, पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने से भगाया...खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget