एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: रामनगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा पर लगाया ये आरोप

Congress Leader: रामनगर के मालधन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया.

Ramnagar News: रामनगर के मालधन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने महंगाई बढ़ा कर गरीबों की दशा को खराब कर दिया है. महंगाई के चलते ही उद्योगपतियों को इसका लाभ मिला है. देश के उद्योगपति अंबानी को विश्व के अमीर व्यक्तियों की श्रेणी में 10वें व अडानी को 11वां स्थान पर लाने वाली भाजपा ही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की सभी सरकारी सम्पत्ति को बेच दिया है. इससे आरक्षण में आने वाले लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है. कांग्रेस के सत्ता में आने पर गरीबों की बदहाली सुधारने पर काम करेंगे. 

भाजपा ने किया जनता को बदहाल
सोमवार को मालधन में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक ने जनसंबोधित किया. उन्होंने गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, सैनिक परिवारों व युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश की. प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव मजबूत की है. युवाओं को रोजगार, बेसहाराओं को पेंशन, उत्तराखंड का विकास, पहाड़ों पर रोजगार कांग्रेस की देन है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पांच सालों में जनता व प्रदेश का भला नहीं कर पाई है. भाजपा ने महंगाई बढ़ा कर महिलाओं, वृद्धों, कामगार आदि वर्ग के लोगों को परेशानी में डाल दिया है. जनता की बदहाल स्थितियों पर भी सरकार का ध्यान नहीं है.

गरीबों की दशा सुधारने का करेंगे काम
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ा कर भाजपा ने अमीरों को फायदा पहुंचाया है. कांग्रेस के समय में जिन लोगों की हालत ठीक नहीं थी उन्हें खूब फायदा हुआ है. भाजपा ने महंगाई बढ़ा कर अंबानी व अड़ानी को फायदा पहुंचा रही है. यही वजह है कि अंबानी देश के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर तो अडानी 11वें स्थान पर हैं. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा, "कांग्रेस की सरकार में चली योनाओं पर भी भाजपा ने कटौती की है. वादा किया कि कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले गरीबों की दशा को सुधारने का काम किया जाएगा. उत्तराखंड को देश व विश्व में नई पहचान कांग्रेस ही देगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी नीतियों को जनता अच्छी तरह समज चुकी है. आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को सबक सिखाएगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: शिक्षा मंत्री ने किया क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का उद्घाटन, विपक्ष के ब्राह्मण कार्ड पर कह दी ये बात

Noida News: नोएडा में प्रदर्शन कर रहे किसानों की बीच पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget