एक्सप्लोरर

Rain Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

Rain Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने 20 मई को आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है. जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.

Rain Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2022) पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 मई को रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) समेत उत्तरकाशी (Uttarkashi), चमोली (Chamoli), बागेश्वर (Bageshwer) और पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जनपदों और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश हो सकती है और झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी. इस अलर्ट के बाद रुद्र प्रयाग का जिला प्रशासन चार धाम यात्रा को लेकर और भी सतर्क हो गया है. 

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन हुआ सतर्क

दरअसल रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ (Kedarnath Yatra), द्वितीय केदार मदमहेश्वर (Kedar Madmaheshwer) और तृतीय केदार तुंगनाथ (Kedra Tungnath) की यात्रा संचालित हो रही है. केदारनाथ धाम में प्रतिदिन दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं तो तुंगनाथ धाम में आठ सौ से एक हजार के करीब तीर्थयात्री हर दिन पहुंच रहे हैं. इसके अलावा मदमहेश्वर धाम की यात्रा 19 मई से शुरू हो रही है. रुद्रप्रयाग जनपद आपदा की दृष्टि से भी अति संवेदनशाल है. यहां समय-समय पर आपदाएं आती रहती हैं, जिस कारण यहां भारी नुकसान पहुंचता है. 

बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी 

मौसम विभाग ने बीस मई को आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही तीव्र बौछार होने की संभावना व्यक्त की है. ऐसे में जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही वर्तमान में केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

जिला प्रशासन द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने की तैयारी के लिए उच्चतम स्तर बनाए रखने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के कारण यदि कहीं मार्ग अवरुद्ध होता है, तो उसी के अनुसार यात्रा संचालन के लिए प्लानिंग की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर की पूजा-अर्चना, अब मंदिर समिति ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget