एक्सप्लोरर

यूपी इलेक्शन रिजल्ट 2019: यूपी में बरकरार है BJP का जादू, मोदी सुनामी में ध्वस्त हुए जातिगत समीकरण

यूपी इलेक्शन रिजल्ट 2019: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर इस बार मोदी लहर नहीं सुनामी आई। जिसका प्रभाव ये रहा कि अब रुझानों में 59 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आगे हैं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के रुझान सामने आ गये हैं।  उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अबतक मिले रुझान के मुताबिक भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। गठबंधन जातिगत समीकरण को दरकिनार करते हुए 59 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर वहीं गठबंधन 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। हालांकि ये अभी अंतिम परिणाम नहीं हैं। इससे पहले  2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी ने अपने सहयोगी पार्टी अपना दल के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की 73 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इससे पहले राजनीतिक पंडित मान रहे थे कि इस बार की चुनाव की तस्वीर 2014 से बेहद अलग रहेगी, क्योंकि 2019 में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने हाथ मिला लिया। वहीं, सियासी जमीन की तलाश में जुटी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद चिंताजनक है।

पिछले राजनीतिक स्कोरकार्ड को क्या पलटेगा उत्तर प्रदेश? इस बीच सवाल ये है कि क्या 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम के राजनीतिक स्कोरकार्ड को उत्तर प्रदेश पटेगा। ये सवाल इसलिए, क्योंकि तकरीबन सभी एग्जिट पोल के नतीजों में यही कहा गया कि केंद्र में तो पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनाएगी, लेकिन उत्तर प्रदेश में उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। हालांकि, आज परिणाम सामने होने के साथ ये भी स्पष्ट हो जाएगा कि एग्जिट पोल के नतीजे कितने सच साबित हुए।

क्या गठबंधन बिगाड़ेगा खेल? 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में 3,43,18,854 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी को मिलाकर 3,39,03,161 वोट मिले थे। वहीं, अजील सिंह की राष्ट्रीय लोक दल भी एकजुट विपक्ष में शामिल है, जिसे पिछली बार महज 6,89,409 वोट मिले थे। हालांकि, इस बार सपा-बसपा और आरएलडी के बीच गठबंधन है। ऐसे में वोट शेयर के मामले में यूपी की लड़ाई बेहद दिलचस्प रहेगी।

कौन कितनी सीट पर लड़ा चुनाव रहा बीजेपी इस बार भी उत्तर प्रदेश की 2 सीटें अपनी सहयोगी अपना दल को दी है, जबकि अन्य सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, गठबंधन में  सपा- 37, बसपा- 38, आरएलडी ने 03 सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, दो सीटों अमेठी और रायबेली से गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।

2014 का परिणाम

  • 2014 में बीजेपी को 71 सीटें मिली थीं और उसकी सहयोगी अपना दल ने 2 सीटें पर जीत दर्ज की थी।
  • समाजवादी पार्टी सिर्फ पांच सीटें जीत सकी थी।
  • बीएसपी और आरएलडी तो खाता तक नहीं खोल पाई थीं।
  • कांग्रेस को केवल दो सीटें (अमेठी, रायबरेली) ही सीटों से संतोष करना पड़ा था।
  • सीपीआई और सीपीआई(एम) को भी एक भी सीट नहीं मिली।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: 'साहब... एक बीड़ी पिलवा दो', मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में गोली लगने के बाद घायल बदमाश की अजीब फरमाइश
'साहब... एक बीड़ी पिलवा दो', मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में गोली लगने के बाद घायल बदमाश की अजीब फरमाइश
'जो कानून-व्यवस्था बिगाड़ेगा...', DGP राजीव कृष्ण ने बताया यूपी पुलिस का पूरा एक्शन प्लान
'जो कानून-व्यवस्था बिगाड़ेगा...', DGP राजीव कृष्ण ने बताया यूपी पुलिस का पूरा एक्शन प्लान
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हुई देरी? योगी सरकार के मंत्री ने बता दी वजह, कहा- अब अदालत ही...
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हुई देरी? योगी सरकार के मंत्री ने बता दी वजह, कहा- अब अदालत ही...
'यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है...', टीएमसी नेताओं पर हमले को लेकर बरसे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है...', TCM नेताओं पर हमले को लेकर बरसे कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

वीडियोज

Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP
New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Baby Breathing: मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget