Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP
लखनऊ के शहादतगंज इलाके में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मानसी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानसी और उनके पति की लव मैरिज हुई थी और दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। अब यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद सामने आ सकते हैं। लखनऊ के शहादतगंज इलाके में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मानसी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पहले हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मानसी और उनके पति की लव मैरिज हुई थी और दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। अब यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनके जवाब पुलिस जांच के बाद सामने आ सकते हैं।


























