एक्सप्लोरर

हाथरस: भाई को मिले सुरक्षाकर्मी, महिलाओं के लिए महिला पुलिस, ऐसी है पीड़िता के परिवार की कड़ी सुरक्षा

पीड़िता के भाई की सुरक्षा के लिये दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है और यह निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित गैंगरेप और मौत के मामले में पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन ने कड़ी कर दी है. पीड़िता के भाई के साथ दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि पीड़ित परिवार के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा पीड़िता के परिवार को भी सुरक्षा दी गयी है.

हाथरस पुलिस के अनुसार जिले के चंदप्पा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिये स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये गये है. पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर के बाहर डेढ़ सेक्शन पीएसी (करीब 12 से 15 जवान) चौबीस घंटे स्थायी रूप से तैनात कर दी गयी है. पीड़िता के भाई की सुरक्षा के लिये दो सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात किये गये है और यह निजी सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रहे है.

अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाता है

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा गांव में किसी प्रकार का तनाव व्याप्त न हो इसके लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. इसमें पुलिस के 15 जवान, तीन एसएचओ (थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी) तथा एक डिप्टी एसपी (पुलिस उपाधीक्षक) रैंक का अधिकारी लगातार चौबीस घंटे गांव में तैनात है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवार की महिलाओं की सुरक्षा के वास्ते घर के आसपास दो महिला सब इंस्पेक्टर और छह महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चौबीस घंटे दो पालियों में लगायी गयी है. इसके अलावा दिन के समय लोगों की आवाजाही बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाता है.

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया गया था. वारदात के दौरान गला दबाए जाने से उसकी जीभ भी कट गई थी. लड़की को पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत मंगलवार को उसकी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने गए AAP सांसद संजय सिंह पर फेंकी गई स्याही

बड़ा खुलासा: यूपी की सुरक्षा एजेंसियों का दावा, हाथरस के बहाने जातीय दंगे भड़काने की साजिश, रातों रात बनी वेबसाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget