एक्सप्लोरर

UP: रेलवे भर्ती को लेकर हुए बवाल के बाद महकमे ने की अनूठी पहल, कई जगहों पर कैंप लगाकर सुनी जा रही अभ्यर्थियों की शिकायतें

रेलवे ने NTPC अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने के लिए अब एक अनूठी पहल की है. इसके तहत आज से देश में कई जगहों पर कैंप लगाकर अभ्यर्थियों की शिकायतों व समस्याओं को सुना जा रहा है.

Indian Railway News: एनटीपीसी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर देश के कई हिस्सों में हुई हिंसा और हंगामे के बाद रेल महकमा अब बैकफुट पर है. रेलवे ने अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने के लिए अब एक अनूठी पहल की है. इसके तहत आज से देश में कई जगहों पर कैंप लगाकर अभ्यर्थियों की शिकायतों व समस्याओं को सुना जा रहा है. इन कैंपों में अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है और साथ ही उनसे सुझाव भी लिए जा रहे हैं. अभ्यर्थियों की शिकायतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में दर्ज की जा रही हैं.

कैंप में ऑनलाइन दर्ज हो रही हैं शिकायतें

इस भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में किस कदर नाराजगी थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेले आरआरबी के इलाहाबाद रीजन के तीन सेंटर पर शुरुआती दो घंटे में ही एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करा दी थीं. हालांकि तकरीबन सभी शिकायतें ऑनलाइन मोड में डिजिटल तरीके से ही दर्ज कराई गई हैं. प्रयागराज के कोरल क्लब में लगाए गए कैंप में आधे दिन में यानी तीन घंटे में सिर्फ एक अभ्यर्थी ही फिजिकल तरीके से कैंप में पहुंचकर ऑफलाइन मोड में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा था.

सुबह 11 बजे से दर्ज की जा रही शिकायतें

रेलवे भर्ती बोर्ड के इलाहाबाद रीजन ने इस तरह के कैंप का आयोजन आज से तीन शहरों में शुरू किया है. इलाहाबाद रीजन के तहत आज से प्रयागराज के साथ ही आगरा और झांसी में भी कैंप लगाए गए हैं. प्रयागराज में यह कैंप रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड के नजदीक स्थित कोरल क्लब में लगाया गया है. यहां सुबह 11 बजे से ही दो दर्जन के करीब कर्मचारी व अधिकारी अभ्यर्थियों की शिकायतें व सुझाव सुनने के लिए मौजूद थे. अफसरों को उम्मीद थी कि आज पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शिकायत दर्ज कराने के लिए या फिर सुझाव देने के लिए पहुंच सकते हैं. इसी वजह से यहां 8 कंप्यूटर भी लगाए गए थे.

रेलवे द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के सामने रखी गई शिकायतें

यह कैंप रेलवे भर्ती बोर्ड के इलाहाबाद रीजन के तीनों शहरों प्रयागराज, आगरा और झांसी में 16 फरवरी तक रोजाना सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक काम करेगा. रोज दर्ज की गई शिकायतों व सुझावों को डे टू डे बेसिस पर रोजाना रेलवे बोर्ड को भेज दिया जाएगा. भर्ती बोर्ड द्वारा इस बारे में गठित की गई हाई पावर कमेटी इन शिकायतों और सुझावों के आधार पर आगे के लिए कोई फैसला लेगी. हाई पावर कमेटी की सिफारिश के आधार पर ही रेलवे बोर्ड आगे के इम्तिहान के बारे में ऐलान करेगा.

गौरतलब है कि रेलवे द्वारा कराई गई एनटीपीसी और ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं को लेकर यूपी और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए थे. कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे.प्रयागराज में भी प्रदर्शन के बाद जबरदस्त हंगामा हुआ था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: 'बीजेपी सरकार ने सिर्फ वोट के लिए वापस लिया कृषि कानून', अखिलेश यादव का आरोप

UP Election 2022: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, किसानों के वोट को लेकर कही ये बड़ी बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget