एक्सप्लोरर

Raebareli News: रायबरेली जिला अस्पताल के फर्श पर पड़ी कराहती रही महिला, स्टाफ ने देखकर भी किया अनदेखा

यूपी के रायबरेली के जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पैर में प्लास्टर बांधे हुए फर्श पर लेटी नजर आईं.

Raebareli News: प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है और गरीबों को समुचित इलाज मिलने का दावा भी कर रही है. लेकिन हाल ही में रायबरेली जिला अस्पताल में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो मानवता को तार-तार करने वाला है. यहां के जिला अस्पताल में महिला सर्जिकल वार्ड के सामने एक महिला पैर में प्लास्टर बांधे हुए जमीन पर लेटी हुई नजर आई हैं. इतना ही नहीं वार्ड के अंदर गंदगी और बदबू इतनी ज्यादा थी कि वहां क्षण भर रुकना भी मुश्किल है. वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इस बारे में सवाल किया गया तो वो इसपर पर्दा डालते हुए नजर आए.

अस्पताल में फर्श पर लेटी नजर आईं महिला

दरअसल जिला अस्पताल के महिला सर्जिकल वार्ड के सामने एक शांति देवी नाम की महिला अपने पैर में प्लास्टर बंधवाएं जमीन पर लेटी नजर आई. फर्श पर लेटे हुए वो महिला दर्द से कराह रही थी और बार बार अस्पताल के स्टाफ को आवाज लगा रही थी. लेकिन वहीं पास बने पैरामेडिकल स्टाफ वार्ड के कर्मियों को उसकी ना तो आवाज सुनाई दी और ना ही उसका दर्द दिखाई दिया. वहीं अस्पताल में आने-जाने वाले लोग महिला की हालात देखकर अस्पताल प्रशासन को कोसते हुए नजर आए. वहीं जैसे ही एबीपी की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया.

अस्पताल में फैली है गंदगी

वहीं साफ सफाई के नाम पर जिला अस्पताल में लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन यहां जिस तरह गंदगी का अंबार फैला हुआ है. उससे अस्पताल प्रशासन के भ्रष्टाचार की पोल खुलते हुए नजर आई. इतना ही नहीं जिस फर्श पर वो महिला लेटी थी वहां पर गंदगी इसकदर फैली थी कि कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल के सफाई कर्मी भी अपना काम ठीक से नहीं कर रहे. आपको बता दें कि शांति देवी नाम की महिला को पुलिसकर्मियों ने इस अस्पताल में भर्ती कराया था.  फिलहाल महिला उन्नाव जनपद की रहने वाली बताई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

Viral Video: सीतामढ़ी में अश्लील गानों पर युवकों ने शादी में लहराए हथियार, एक हाथ में खाने की थाली, दूसरे में बंदूक

संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज हो FIR, सीएम केजरीवाल से जुड़े मामले में कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget