एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर किया कटाक्ष, कहा- वो जमीन पर कहीं नहीं बस....

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि, विपक्ष केवल मीडिया में नजर आता है, जमीन पर कहीं नजर नहीं आता है. सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया.

UP Politics: सत्ता की सीढ़ी कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने विपक्ष पर बड़ा सियासी हमला किया है. उन्होंने कहा विपक्ष केवल मीडिया में नजर आता है, जमीन पर कहीं नजर नहीं आता है. उन्होंने दावा किया है कि, बीजेपी उत्तर प्रदेशी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 2017 में भी साथ आये थे लेकिन वे उनकी पार्टी को हराने में विफल रहे.

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने का किया दावा 
बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों  में अभी से जुट गई है. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गौतम बुध्द नगर पहुंचे. यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की और उनको जीत का मंत्र दिया. उन्होंने कहा कि, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर समेत सभी 80 सीट जीत रही है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनायेगी.’

विपक्ष पर किया कटाक्ष
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के साथ आने पर केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ‘विपक्षी दल बस मीडिया में नजर आते हैं, वे जमीन पर कहीं नहीं हैं.’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दल 2017 में भी साथ आये थे लेकिन वे उनकी पार्टी को हराने में विफल रहे. मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निठारी हत्याकांड में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी. उच्च न्यायालय ने सोमवार को घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली और उसके नियोक्ता मोनिंदर सिंह पंढेर को 2005-06 के इस सनसनीखेज मामले में बरी कर दिया. दोनों को निचली अदालत ने मृत्युदंड सुनाया था.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'संविधान तभी सुरक्षित रहेगा जब विपक्ष...', बृजभूषण सिंह का दावा बढ़ाएगा अखिलेश यादव की टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget