एक्सप्लोरर

Kushinagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की अफवाह, पुलिस अधिकारियों की उड़ी नींद

UP News: कुशीनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की अफवाह ने पुलिस को हरकत में डाल दिया. वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Kushinagar Crime: कुशीनगर (Kushinagar) जिले में शरारती तत्वों की हरकतों ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए. आनन फानन में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए. किसी व्यक्ति ने कॉल करके पुलिस को बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस पर पथराव हो गया है. पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. काफी देर तक अफवाह फैलाने वालों की खोजबीन की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया.

जानकारी के मुताबिक कसया नगर में दुर्गा पूजा के लिए पंडालों में सजी प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए श्रद्धालु लेकर जा रहे थे. श्रद्धालुओं का ये जत्था प्रतिमा लेकर चौक के निकट स्थित जामा मस्जिद के सामने पहुंचा ही था कि किसी ने पुलिस को कॉल करके बताया कि यहां पथराव हो रहा है. मामले की सूचना पर थाना पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. 

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की अफवाह 
कसया नगर में बुधवार की रात विसर्जन के लिए ट्रैक्टर ट्राली से प्रतिमा ले जा रहे थे. तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि लोगों पर जामा मस्जिद के पास पत्थरबाजी की जा रही है. पत्थरबाजी की सूचना पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, एएसपी रितेश सिंह, सीओ कुंदन सिंह और कसया थाने के इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. काफी देर तक अफवाह फैलाने वालों की खोजबीन की गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आया. 

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई 
एसपी धवल जयसवाल ने कहा कि विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर जाते समय पत्थर फेंकने की अफवाह फैली थी. मस्जिद और आस-पास खोजबीन की गई, लेकिन कोई नहीं मिला. मौके पर ईट-पत्थर भी नहीं मिले. अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जा रही है. सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शरारती तत्वों ने कुशीनगर में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की बड़ी साजिश रची थी. गनीमत रही कि ये महज एक अफवाह निकली. पुलिस अफवाह फैलाने की तलाश में जुटी हुई. 

ये भी पढ़ें: UP News: 5 दिनों तक पिता के शव के साथ सोता रहा बेटा, बोला- जगाना मत, पापा सो रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget