एक्सप्लोरर

UP News: 5 दिनों तक पिता के शव के साथ सोता रहा बेटा, बोला- जगाना मत, पापा सो रहे हैं

Varanasi News: वाराणसी में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितयों में लाश मिली है. घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब लाश की बदबू मोहल्ले में फैलने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Varanasi Crime News: वाराणसी (Varanasi) में बुजुर्ग की मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मौत का खुलासा उस वक्त हुआ जब घर में पड़ी लाश की बदबू मोहल्ले में फैलने लगी. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.   

चौक थाना क्षेत्र में सामने आई इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई. दरअसल पटनी टोला इलाके में बुधवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश उसके घर में बेहद बुरी अवस्था में देखी गई. इस व्यक्ति का बेटा लाश के साथ पांच दिनों से रह रहा था. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है. वह किसी को भी लाश के पास जाने नहीं दे रहा था. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी.

लाश के बगल में बिस्तर पर सो रहा था बेटा
इस मामले को लेकर चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यह घटना चौक थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोला गली पटनी टोला के मकान की है. मकान से आ रही दुर्गंध के बाद लोगों द्वारा पुलिस को फोन पर सूचना दी जाती है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है. काफी मशक्कत के बाद मकान का दरवाजा खुलवाया गया. दरवाजा खुलने के बाद फर्श पर 60 वर्षीय किशोर वाही की बुरी अवस्था में लाश पड़ी हुई मिली जो तकरीबन 5 दिन पुरानी है.

उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त उनका बेटा सुमित उनके बगल में बिस्तर पर सो रहा था. वो सभी को उनके पास जाने से रोक रहा था और कह रहा था कि अभी जगाना नहीं पापा सो रहे हैं. कई दिन होने की वजह से मृतक की लाश पर मक्खियां पड़ रही थी. पुलिस ने अन्य परिजनों को सूचना देने के बाद शव को सबसे पहले मोर्चरी और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक के सिर में लगी थी चोट
इस मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने भी बताया कि कुछ दिन पहले किशोर वाही को घर में ही गिर जाने की वजह से शरीर में चोट लग गई थी. उनका सेवा सदन में ले जाकर इलाज करवाया गया और फिर 5 दिन बाद डॉक्टर ने उन्हें दिखाने के लिए बोला था. लेकिन जब हम उन्हें दिखाने के लिए दोबारा आए तो बेटे द्वारा पत्थर मारकर भगा दिया गया और उसके बाद हम लोग भी चले गए. फिलहाल मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'ये गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन,' ओपी राजभर ने I.N.D.I.A एलायंस पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget