एक्सप्लोरर

यूपी के नगर निगमों में पार्किंग के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025’ को प्रख्यापित करने की मंजूरी दे दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में पार्किंग की समस्याओं को दूर करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. प्रदेश सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025’ को प्रख्यापित करने की मंजूरी दे दी है. इस नियमावली के लागू होने के बाद अब सभी नगर निगमों में पार्किंग व्यवस्था एक जैसी होगी.

तेजी से बढ़ रहे वाहन
गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में प्रदेश के शहरों में निजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भरमार के चलते सड़कों पर जगह कम पड़ने लगी है. पार्किंग न होने की वजह से लोग वाहन फुटपाथ, सड़क किनारे और अन्य खाली जगहों पर खड़े कर देते हैं. इससे जहां ट्रैफिक जाम होता है, वहीं आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

मल्टीलेवल पार्किंग को बढ़ावा
नई नियमावली का उद्देश्य पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाना और इसे नगर निगमों के लिए आमदनी का स्थायी स्रोत बनाना है.इसके तहत मल्टी लेवल पार्किंग को बढ़ावा दिया जाएगा और स्मार्ट तकनीकों के जरिये पार्किंग की निगरानी और संचालन किया जाएगा. इससे पार्किंग की जगहों का बेहतर उपयोग होगा और अव्यवस्थित पार्किंग पर लगाम लगेगी.

जाम से मिलेगी राहत
सरकार का मानना है कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा. साथ ही शहरों में अनियोजित निर्माण और अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी. नियमावली में सभी नगर निगमों में एक जैसे पार्किंग शुल्क की व्यवस्था की गई है, जिससे मनमाने शुल्क वसूली और लोगों के शोषण की संभावना खत्म हो जाएगी.

पार्किंग शुल्क से बढ़ेगी आमदनी
इसके अलावा नगर निगमों को पार्किंग शुल्क से नियमित आमदनी होगी, जिससे वे नागरिकों को साफ-सफाई, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध करा सकेंगे.

शहरों का होगा विकास
पार्किंग के लिए एक समान नीति लागू होने से शहरों का नियोजित विकास भी सुनिश्चित होगा. लोगों को तयशुदा दरों पर सुगम और सुरक्षित पार्किंग मिलेगी. यह कदम राज्य सरकार के उस विजन को मजबूत करता है, जिसमें शहरी जीवन को स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना शामिल है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget