एक्सप्लोरर

UP Election 2022: West UP के 11 जिलों की 58 सीटों पर आज वोटिंग, जानें क्यों अहम है जाटलैंड का यह चुनाव

UP Election: पहले चरण (First Phase) में चुनाव के लिए हुए प्रचार में दोनों ओर से खूब गर्मा-गर्मी दिखी. आज पश्चिमी यूपी (West UP) के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों (Assembly Seat) पर वोटिंग हो रही है.

UP Assembly Election 2022: पहले चरण (First Phase) में चुनाव के लिए हुए प्रचार में दोनों ओर से खूब गर्मा-गर्मी दिखी. शामली (Shamli) में शिमला (Shimla) का जिक्र हुआ और मई-जून में सर्दी लाने की चेतावनी दी गई. गर्मी का जवाब चर्बी से दिया गया. ये सब क्यों हुआ क्योंकि मुकाबले में आमने-सामने खड़े दोनों ही खेमों के लिए इन 11 जिलों की 58 सीटों की बड़ी अहमियत है. यह सभी 11 जिले पश्चिमी यूपी (West UP) में है. वहीं पश्चिमी यूपी जिसने 2017 में बीजेपी (BJP) को झोली भरकर वोट दिए थे. 136 सीटों में अकेले बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर विजयी रही थी. जिन 58 सीटों पर आज चुनाव हैं, उसमें 53 सीटें बीजेपी ने जीती थीं. 

बीजेपी के लिए चुनौती
इस बार भी बीजेपी को दोबारा सत्ता पाने के लिए पश्चिमी यूपी की बड़ी अहमियत है. तो बीजेपी को रोकने के लिए पश्चिमी यूपी में अखिलेश (Akhilesh Yadav) के लिए भी अपना परफॉर्मेंस सुधारने की चुनौती है. इसी वजह से पहले चरण वाली सीटों पर प्रचार के दौरान दोनों खेमों में तगड़ा वार-पलटवार भी दिखा.

बीजेपी का विरोध 
2017 से 2022 तक पश्चिमी यूपी में राजनीतिक समीकरण में खूब बदलाव हुए हैं. सबसे बड़ी वजह बीजेपी से किसानों की नाराजगी है और किसानों की अगुवाई का दावा करने वाले चौधरी परिवार का इस बार अखिलेश के साथ होना. चुनाव की शुरुआत से पहले भी कल किसान नेता नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी और बीजेपी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. दो दिन पहले राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी बयान दे चुके हैं कि वोटर चाहे जिसे भी वोट करें लेकिन बीजेपी को वोट ना दें. इन सारी अपील का वोटरों पर कितना असर हुआ, आज उसके निर्णय का वक्त भी है. 

क्या है बीजेपी लिए समस्या
पहले चरण के दौरान यूपी के गन्ना बेल्ट में मतदान हो रहा है. यहां जाट और मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटिंग हो रही है. इस बार जाट वोट बीजेपी के खिलाफ सपा में जा सकता है. वहीं किसान आंदोलन का प्रभाव भी इन इलाकों में बीजेपी के प्रदर्शन पर असर डाल सकता है. वहीं अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के आने से इन इलाकों में बीजेपी को काफी मुश्किल आने वाली है. 

जाटलैंड में कड़ा मुकाबला
जाटलैंड में चुनाव की बड़ी अहमियत इसलिए है क्योंकि इसका असर पूरे यूपी के चुनाव नतीजे पर पड़ सकता है. यूपी में जीत-हार का असर 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी दिख सकता है. लेकिन पहले चरण के चुनाव की अहमियत सिर्फ बीजेपी के लिहाज से नहीं है. परीक्षा अखिलेश-जयंत की जोड़ी के लिए भी है. क्योंकि इस बार अखिलेश पूरी तरह अपने चेहरे पर चुनावी कैंपेन कर रहे हैं. प्रचार में हर जगह अखिलेश का ही चेहरा है. तो जयंत भी पिता अजीत चौधरी (Ajit Chaudhary) के निधन के बाद पहली बार चुनावी चक्रव्यूह का इम्तिहान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 Voting LIVE: उत्तर प्रदेश चुनाव में पहले दौर की वोटिंग शुरू, 11 जिले की 58 सीटों पर मतदान, 2 करोड़ 27 वोटर करेंगे 623 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

UP Election 2022: यूपी में पहले दौर की वोटिंग आज, Yogi सरकार के नौ मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
'ये यूनिवर्सिटी उसके बाप..', जामिया मामले में FIR पर भड़के इमरान मसूद
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget