एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- कौन हैं माविया अली जिनकी देवबंद से दावेदारी ने सपा में मचा दिया घमासान?

UP Election: सहारनपुर की देवबंद विधानसभा चुनाव से पहले ही चर्चाओं में है. इस सीट पर सपा की ओर से तीन दावेदार मैदान में थे. अब सपा प्रमुख ने प्रेस कांफ्रेस कर इसको स्पष्ट कर दिया है.

UP Assembly Election 2022: सहारनपुर का देवबंद विधानसभा चुनाव से पहले ही चर्चाओं में है. इससे पहले देवबंद दारुल उलूम के फतवों को लेकर चर्चाओं में रहता था. लेकिन इस बार नामांकन से पहले ही समाजवादी पार्टी द्वारा बार-बार प्रत्याशी के टिकट बदलने से यह विधानसभा सीट चर्चाओं में आ गई है. इस सीट पर सपा की ओर से तीन दावेदार मैदान में थे. जिनमें से एक माविया अली, दूसरे कार्तिकेय राणा और तीसरे लोकदल के मनोज चौधरी. 

किसको मिला पहले टिकट
नामांकन के आखिरी दिन तक तीनों दावेदार लखनऊ में सपा मुखिया की चौखट पर टिकट के लिए गुहार लगाते रहे. सबसे पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा के पुत्र का टिकट फाइनल हो गया था. लेकिन उसके बाद भी समाजवादी के माविया अली हिम्मत न हारते हुए लखनऊ डटे रहे. वे सपा मुखिया अखिलेश यादव को मनाने में कामयाब हो गए और टिकट ले लिया. जैसे ही इसकी खबर कार्तिकेय राणा को लगी जो कि नामांकन करा चुके थे तुरंत लखनऊ रवाना हो गए. टिकट बचाने के जुगत में लग गए.

माविया ने किया नामांकन
दोनों की लड़ाई में बीजेपी छोड़कर लोकदल में गये मनोज चौधरी की आस जाग उठी. कयास लगाए जाने लगे कि सपा की लड़ाई को देखते हुए यह टिकट लोकदल के मनोज चौधरी को मिल सकता है. लेकिन नामांकन के आखिरी दिन माविया अली प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन सपा के प्रत्याशी के तौर पर करा लिया. माविया अली ने कहा की पूर्व में कार्तिकेय को दिया गया सिंबल रद्द कर दिया गया है. अब वह सपा के प्रत्याशी हैं.

सपा मुखीया ने किया स्पष्ट
अभी माविया अली कुछ देर ही खुशी मना पाए थे कि कार्तिकेय राणा इमरान मसूद के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे. सपा के नए अधिकार पत्र के साथ दोबारा नामांकन करा दिया. अब यह तय कर पाना मुश्किल था कि कौन सपा का वास्तविक उम्मीदवार है. इस सस्पेंस को भी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देर बाद ही खत्म कर दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि कार्तिकेय राणा ही यहां से सपा के प्रत्याशी रहेंगे.

कौन हैं माविया 
यह तो बात रही देवबंद से प्रत्याशी की घोषणा की. लेकिन यहां माविया अली कौन हैं, यह जानना भी जरूरी है. उनका देवबंद की सीट पर क्या प्रभाव है. आपको बता दें कि माविया अली ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1993 में की. लगातार तीन बार वह देवबंद नगर पालिका में सभासद रहे हैं. शुरुआत से ही वह सपा के साथ जुड़े रहे हैं. तीन बार सभासद रहने के बाद वह नगर पालिका देवबंद के चेयरमैन बने. उनके चेयरमैन बनने के बाद देवबंद के सपा विधायक व मंत्री राजेंद्र राणा से अनबन के कारण वह कांग्रेस में चले गए.

उपचुनाव में मिला तीसरा स्थान
2015 में राजेंद्र राणा के देहांत के बाद देवबंद में 2016 में उपचुनाव हुए. वह सपा से राजेंद्र राणा की पत्नी मीना सिंह को हराकर कांग्रेस से प्रत्याशी चुने गए. 2017 के चुनाव में माविया अली सपा के उम्मीदवार बने और चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे. इस बीच माविया अली अपने इस बयान को लेकर भी काफी चर्चित रहे. जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं पहले मुसलमान हूं, बाद में भारतीय. इस बार भी माविया अली ने टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की थी. लेकिन बहुत प्रयास के बाद टिकट मिलने के बावजूद उनके हाथ से निकल गया. अब देखना यह है कि इस चुनाव में वह सपा उम्मीदवार का कितना साथ देते हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: मौलाना तौकीर रजा की बहू निदा खान हुईं BJP में शामिल, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कही ये बात

UP Election 2022: गोरखपुर की इस सीट से चुनाव लड़ेंगी काजल निषाद, BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Ka Mausam: 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का दौर, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget