एक्सप्लोरर

UPPSC Protest जारी, जेल भेजे गए तीन युवक, पुलिसकर्मी ने कराई थी FIR, लगे हैं ये आरोप

UPPSC आंदोलन में शामिल तीन युवकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. उन पर तोड़फोड़ करने और अराजकता फैलाने का आरोप है.

UPPSC Protest: यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर तोड़फोड़ और अराजकता फैलाने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को जेल भेजा गया है. युवकों का नाता क्रमशः समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी और कांग्रेस के NSUI से है. 

समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व छात्र नेता राघवेंद्र यादव और कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन NSUI से जुड़े अभिषेक शुक्ला को जेल भेजा गया है. 

दोनों के खिलाफ कल ही सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन में अराजकता फैलाने के आरोप में जेल भेजे गए 

लगे हैं ये आरोप
इन पर होर्डिंग फाड़ने, तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था. पुलिस की एफआईआर में दोनों युवकों को नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. राघवेंद्र यादव और अभिषेक शुक्ला को पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था.

इन पर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने का भी आरोप लगा था. लोक सेवा आयोग चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी चौरसिया की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी. जबकि एक अन्य युवक शशांक का कैंट थाना पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है.

यूपी की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, आज साफ हो जाएगी तस्वीर, 10 बजे आ सकता है कोर्ट का फैसला

एक कोचिंग संस्थान की लाइब्रेरी बंद करने के दौरान बवाल करने का आरोप था. तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है.पुलिस अफसरो का कहना है कि आंदोलन में अराजकता फैलाने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आज प्रयागराज आएंगे अखिलेश यादव
उधर सपा चीफ अखिलेश यादव भी आज प्रयागराज आएंगे. माना जा रहा है कि वह छात्रों के आंदोलन में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि अभी तक उनका प्रोग्राम फाइनल नहीं हुआ है. इससे पहले मंगलवार रात अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा था- उप्र की अहंकार से भरी भाजपा सरकार लाख कोशिशों के बाद भी आख़िर में इलाहाबाद के जुझारू आंदोलनकारी युवक-युवतियों के सामने हारेगी और दिखावा ये करेगी कि सब गलती उप्र लोक सेवा आयोग के अधिकारियों की है.

उन्होंने लिखा था- देश-प्रदेश चलाने के लिए जो प्रतिभावान युवा IAS/PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थी बनते हैं, उनमें इतनी अधिक समझ होती है कि वो ये बात आसानी से समझ सकें कि इस खेल के पीछे असल में कौन है. भाजपा के चेहरे से एक के बाद एक मुखौटे उतर रहे हैं और भाजपा का ‘नौकरी विरोधी’ चेहरा अभ्यर्थियों के सामने बेनक़ाब होता जा रहा है. अच्छा हो कि भाजपा नाटक करना छोड़ दे.  भाजपा युवाओं के भविष्य को अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, सपा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget