एक्सप्लोरर

यूपी की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होगा या नहीं, आज साफ हो जाएगी तस्वीर, 10 बजे आ सकता है कोर्ट का फैसला

सीसामऊ सीट से सपा के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी ने दोषी करार दिए जाने और सजा के ऐलान के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है.

यूपी के कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट का सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा. यहां के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज फैसला सुनाएगा. सुबह 10 बजे अदालत का फैसला आएगा. हाईकोर्ट अगर कानपुर की ट्रायल कोर्ट द्वारा इरफान सोलंकी को दोषी करार देकर 7 साल की सजा सुनाए जाने के आदेश पर रोक लगा देता है तो समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता बहाल हो जाएगी.

सदस्यता बहाल होने पर कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव रुक सकता है. जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच फैसला सुनाएगी.   इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 8 नवंबर को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था.

कानपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 7 जून को समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी समेत कई लोगों को दोषी ठहराते हुए सजा का ऐलान किया था. विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी को सात साल की सजा सुनाई गई थी. सोलंकी ब्रदर्स को एक महिला के घर आगजनी करने के मामले में दोषी ठहराकर सजा सुनाई गई थी. 

सात साल की सजा होने की वजह से इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी. इरफान सोलंकी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दोषी करार दिए जाने और सजा के ऐलान के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है.

UP ByPolls में फूलपुर सीट पर गरमाई सियासत, बीजेपी कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहीं सपा विधायक, तस्वीर वायरल

अपील में अदालत का अंतिम फैसला आने तक ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई जाने और जमानत दिए जाने की गुहार लगाई गई थी सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में पिछले महीने इलाहाबाद हाईकोर्ट को 10 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने को कहा था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से आज फैसला सिर्फ निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाई जाने और जमानत के बिंदु पर ही आएगा.  इस मामले में यूपी सरकार ने भी हाईकोर्ट में गवर्नमेंट अपील दाखिल की हुई है.

इरफान सोलंकी की अपील में जहां सजा को रद्द किए जाने के गुहार लगाई गई है.  वहीं यूपी सरकार की अपील में 7 साल की सजा को बढ़ाकर उम्र कैद में तब्दील किए जाने की मांग की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से आज आने वाले फैसले से यह तय होगा कि कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होगा या फिर वह रुक सकता है. सीसामऊ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री

वीडियोज

Chitra Tripathi: युवा वोटरों को साधने के लिए 'युवा अध्यक्ष' है BJP का मास्टरस्ट्राक! | Nitin Nabin
पत्नी Sunita Ahuja आहूजा संग विवाद पर Actor Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे खिलाफ बड़ी साजिश
Sunita Ahuja पर Govinda का जवाब: अपने खिलाफ साजिश की बात की खुलकर चर्चा
Bollywood News: कृति सेनन और कबीर बहिया ने इंस्टाग्राम पर किया रिश्ता ऑफिशियल, नूपुर की शादी से वायरल हुईं तस्वीरें
Govinda का emotional बयान: ‘मैं शिकायत नहीं, बल्कि सच बताना चाहता हूं”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', एस जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सामने बैठाकर सुना दीं खरी-खरी
'हमारे पड़ोस में आतंकवाद को बढ़ावा न दें', जयशंकर ने पोलैंड के विदेश मंत्री को सुनाईं खरी-खोटी
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
मालेगांव: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने AIMIM से मांगा समर्थन, मिला ये जवाब
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
'मुझे नोबेल नहीं मिला, अब मुझे ग्रीनलैंड चाहिए', डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी धमकी भरी चिट्ठी
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
ICC ने अगर बांग्लादेश को कर दिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, तो किस टीम को मिलेगी सरप्राइज एंट्री
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
'माफी में अब देर हो गई', कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान देने वाले मंत्री पर भड़का SC, एमपी सरकार से पूछा- इन पर मुकदमा क्यों नहीं...
Video: पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
पानी में दरिंदे ने किया मासूम भैंस पर हमला, जबड़ो में जकड़ी गर्दन, वीडियो देख आ जाएगा रहम
Eggshell Calcium: सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
सफेद-पीले के अलावा अंडे का यह हिस्सा भी होता है ताकतवर, हड्डियों को देता है भरपूर ताकत
Embed widget