एक्सप्लोरर

UPPSC PCS Result 2021: यूपी पीसीएस प्री परीक्षा 2021 के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, ये है नया आदेश

UPPSC PCS Prelims Result 2021: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक भर्ती परीक्षा के नतीजे इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा कैंसिल कर दिए गए हैं. एक याचिका पर सुनवाई के दौरान एचसी ने दिया ये फैसला.

UPPSC PCS Prelims Result 2021 Cancelled By Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 (UPPSC PCS Prelims Result 2021) के नतीजे (UPPSC PCS Prelims Result 2021 Cancelled) रद्द कर दिए हैं. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ये फैसला एक याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया. अब इस परीक्षा के परिणाम फिर से जारी किए जाएंगे. कोर्ट (Allahabad HC) ने ये भी आदेश दिया कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए और एक महीने के अंदर मेन्स एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएं.

क्या है वजह –

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सैनिकों को नियमानुसार 5 प्रतिशत आरक्षण न दिए जाने पर प्री परीक्षा रद्द कर दी है. अब नए सिरे से परिणाम जारी करने के पहले पूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा. ये फैसला याची सतीश चंद्र शुक्ल और अन्य लोगों की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है. जस्टिस संगीता चंद्रा की एकल पीठ ने ये फैसला सुनाया है.

जानें पूरा मामला विस्तार से –

बता दें कि पूर्व सैनिकों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई थी लेकिन इसमें ग्रुप ए और बी को हटा दिया गया था. इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिक दायर की गई थी. सरकार का जवाब था कि वे इस बारे में विचार कर रहे हैं.

हालांकि इसके बाद नियम में बदलाव हुआ और ग्रुप बी को इसमें शामिल कर दिया गया. इसकी सूचना 10 मार्च 2021 के गजट में प्रकाशित हई और पीसीएस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2021 थी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि अधिसूचना जारी होने के बाद भी पूर्व सैनिकों को इसका फायदा नहीं दिया गया.

अब नतीजे जारी होने में लगेगा समय –

यूपीपीसीएस की न केवल मेंस परीक्षा आयोजित होकर रिजल्ट आ चुका है बल्कि इंटरव्यू भी शुरू हो चुके हैं. लेकिन अब फाइनल रिजल्ट आने में समय लग सकता है क्योंकि अब कुछ नए कैंडिडेट्स को भी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

UP Lekhpal Exam 2022: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें चेक और इस तारीख के पहले करें आपत्ति 

Delhi University: डीयू के ‘Centenary Chance’ एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट एक बार फिर आगे बढ़ी, ये है नई अंतिम तारीख 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget