एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में BEO 2020 की परीक्षा कल, मास्क-सैनिटाइजर के साथ एक घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी 2020 की परीक्षा कल प्रदेश के 18 जिलों में आयोजित की जाएगी. कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षार्थियों के लिये इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं.

प्रयागराज: यूपी में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर यानी बीईओ के तीन सौ से ज़्यादा पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा कल 16 अगस्त को कोरोना के साए के बीच होगी. इस भर्ती के लिए पांच लाख से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. भर्ती परीक्षा यूपी के अठारह शहरों के एक हज़ार से ज़्यादा केंद्रों पर दोपहर बारह से दो बजे तक होगी. परीक्षा कराने का ज़िम्मा यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन को मिला है.

परीक्षा पर रोक के लिये कोर्ट में लगाई गई थी याचिका

कमीशन ने प्रारम्भिक परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए अपनी तरफ से गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसके तहत अभ्यर्थियों के लिए मास्क ज़रूरी कर दिया गया है. साथ ही परीक्षार्थियों को सेनिटाइजर और पानी की बोतल खुद ही साथ लानी होगी. कोरोना की वजह से प्रारम्भिक परीक्षा को स्थगित किये जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी, लेकिन दोनों ही जगहों से अर्जियां खारिज होने के बाद परीक्षा के तय वक़्त पर होने का रास्ता पहले ही साफ़ हो चुका है.

वैसे यह परीक्षा पहले मार्च के आख़िरी हफ्ते में होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की बंदिशों के चलते इसे टाल दिया गया था. कोरोना का खतरा पहले के मुकाबले अब और बढ़ गया है. ऐसे में सरकार के सामने अभ्यर्थियों को संक्रमण से बचाते हुए परीक्षा को बिना किसी विवाद के शांतिपूर्वक संपन्न कराना बड़ी चुनौती होगी.

यूपी में पिछली कुछ भर्तियों में पेपर लीक के मामले भी सामने आए हैं, इसलिए परीक्षा के दौरान ख़ास निगहबानी की ज़रुरत होगी. जिन अठारह शहरों में कल परीक्षा होनी है, वहां वीकेंड लॉकडाउन में भी न सिर्फ सवारी वाहन चलते रहेंगे, बल्कि खाने पीने के सामानों की दुकानें भी खुली रहेंगी. ब्लाक एजूकेशन आफिसर पद पर भर्ती सात सालों बाद हो रही है.

दोपहर बारह बजे से होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सेंटर पर सुबह ग्यारह बजे से सवा बारह बजे तक प्रवेश दिया जाएगा. जिन अठारह शहरों में परीक्षा होनी है, उनमें प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी और मथुरा शामिल हैं. वैसे यूपी में पिछले हफ्ते बीएड की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हो चुकी है.

ये भी पढ़ें.

मेरठ के इस मदरसे में गूंजा वेद मंत्रों का स्वर, लगा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे का जयघोष

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget