एक्सप्लोरर

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर युवाओं में अलख जगाएगी योगी सरकार, आज से शुरू हुईं कई गतिविधियां

UP News: अंबेडकर जयंती पर योगी सरकार कई राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई कार्यक्रम आयोजित कराने जा रही है. इसी क्रम आज 13 अप्रैल से कार्यक्रमों की शुरूआत हो चुकी है.

Lucknow News: योगी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मना रही है. इस अवसर पर युवाओं को बाबा साहेब के विचारों से परिचित कराने के लिए कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है. आज 13 अप्रैल से ही लखनऊ समेत प्रदेश भर में आयोजन शुरू हुए है, जिनमें रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी शामिल है. आज 13 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे मरीन ड्राइव से अंबेडकर पार्क तक 'भीम पदयात्रा' निकाली गई. यह आयोजन 'माय भारत' के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा किया गया.

इस पदयात्रा में लखनऊ विश्वविद्यालय समेत आठ से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग 1400 छात्र-छात्राएं भाग लिए. इसके आलावा  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम पर मैराथन दौड़ हुई. यह दौड़ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 1090 चौराहे तक 5 किलोमीटर की दौड़ हुई. इस दौड़ में यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और नेता नीरज सिंह शामिल हुए.

14 अप्रैल को आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
बाबा साहेब की जयंती पर 14 अप्रैल को अंबेडकर पार्क, अंबेडकर महासभा और अंबेडकर विश्वविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे. संस्कृति विभाग की ओर से देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा. डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल में दोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे.

लखीमपुर खीरी के श्यामजीत सिंह, मऊ के त्रिभुवन भारती लोकगीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि लखनऊ के विपिन कुमार 'अभी सपना अधूरा है' नामक नृत्य नाटिका से बाबा साहेब के जीवन को दर्शाएंगे. निहारिका कश्यप व टीम 'अंबेडकर प्यारा' नामक प्रस्तुति देंगी. मुंबई के अनिरुद्ध वनकर सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे.

अंबेडकर विश्वविद्यालय व महासभा में भी आयोजन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मुंबई के सचिन वाल्मीकि सांस्कृतिक संध्या पेश करेंगे. वहीं अंबेडकर महासभा परिसर में सुबह 9 बजे से समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. लखनऊ के रामनिवास पासवान, भदोही की लक्ष्मी रागिनी, शुभम रावत और जया कुमारी की प्रस्तुतियां होंगी. साथ ही, बाबा साहेब के जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: वाराणसी: करणी सम्मान को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, वायरल हो रहा Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget