एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों पर 7 सालों में 430% ज्यादा किए खर्च, निवेश-रोजगार में बढ़ोतरी

UP News: सीएम योगी के निर्देश पर काम कर रहे यूपीसीडा ने बीते सात वर्षों में औद्योगिक क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है. सात वर्षों में औद्यौगिक पर 430 % खर्च किया गया.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में नया कीर्तिमान बन रहा है. राज्य सरकार के निर्देश पर काम कर रहे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने बीते सात वर्षों में औद्योगिक क्षेत्रों की तस्वीर बदल दी है. 2018-19 में जहां औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, उन्नयन और अनुरक्षण पर सिर्फ 104 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, वहीं 2024-25 में यह आंकड़ा 551 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी बीते सात वर्षों में औद्योगिक विकास पर 430 प्रतिशत अधिक खर्च किया गया.

सरकार के लगातार निवेश और प्रयासों का असर साफ दिखता है. हर साल विकास खर्च बढ़ता गया. 2019-20 में 207 करोड़,  2020-21 में 234 करोड़, 2022-23 में 287 करोड़ और 2023-24 में 415 करोड़ रुपये खर्च किए गए.

रोजगार और इकाइयों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़त
इन प्रयासों का असर रोजगार और उत्पादन पर भी पड़ा है. जहां 2017-18 में मात्र 11,577 लोगों को रोजगार मिला था, वहीं अब 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 51,761 तक पहुंच गई है. इसी तरह औद्योगिक इकाइयों की संख्या भी 403 से बढ़कर 1634 हो गई है.

बड़े निवेशक यूपी की ओर आकर्षित
वित्तीय वर्ष 2024-25 में यूपीसीडा ने 10 से ज्यादा मेगा और सुपर मेगा इकाइयों को भूमि आवंटित की है. इनमें कई नामी कंपनियां शामिल हैं—जैसे सोम बेवरेजेस (600 करोड़), बीपीसीएल कानपुर (500 करोड़), इंडोरेमा (400 करोड़), अशोक लीलेंड (186 करोड़), क्रिभको (145 करोड़) आदि. इन निवेशों से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरी के अवसर मिलेंगे.

हर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट निर्देश है कि उद्योगों को जमीन, बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं बिना किसी देरी के दी जाएं. यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाना है, और उसी दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है.

यूपीसीडा की स्थापना 1961 में हुई थी और इसका मकसद राज्य में योजनाबद्ध तरीके से औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना है. योगी सरकार आने के बाद इस संस्था को आधुनिक रूप में ढाला गया और अब यह राज्य के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दे रही है. अब यूपी निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्य बनता जा रहा है, जहां उन्हें पारदर्शी नीतियां, बेहतर माहौल और हर जरूरी सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जा रही है.

ये भी पढ़ें: एजाज खान के शो को लेकर यूपी से भी उठी मांग, अपर्णा यादव बोलीं- 'अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget