एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी के किन जिलों में आज बारिश का अनुमान? मानसून को लेकर भी आ गया बड़ा अपडेट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में अब बारिश का दौर थमता हुआ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 36 जिलों में हल्की बारिश का आसार बताए हैं, हालांकि कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद अब मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है. गुरुवार को भी प्रदेश के हिस्सों में भारी बारिश हुई, लेकिन अब बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है. मौसम विभाग ने आज (19 सितंबर) प्रदेश के 9 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है, जबकि 36 जिलों में एक या दो जगहों पर हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. 

यूपी में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन, ये राहत अब ज्यादा दिन रहने वाली नहीं हैं. प्रदेश में अब बारिश का दौर थमता दिख रहा है. मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. 

बारिश की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

आने वाले दिनों में पश्चिमी यूपी में बारिश का सिलसिला एकदम रुक जाएगा और 20 से 24 सितंबर तक इस हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे लोगों को यहां उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में एक या दो जगहों पर बारिश की बौछारें जारी रहने का अनुमान है. 

आज इन जिलों में बारिश का अनुमान

यूपी में आज गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़ और मऊ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, यहां वज्रपात या बहुत भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. 

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मीरजापुर, जौनपुर, वाराणसी सोनभद्र और संत रविदास नगर में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. 

वहीं ललितपुर, गाज़ीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में भी एक या दो जगहों पर ही बारिश की हल्की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है. इन जिलों में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं गई है. बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यहां धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी सताएगी. 

प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर होने की वजह से आने वाले दिनों धूप और गर्मी परेशान करेगी और प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. अगले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा, इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget