एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में 9 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज इन जिलों में अलर्ट, जानें- मौसम का हर अपडेट

UP Weather Today: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है. हालांकि, पिछले 24 घंटों में इसकी रफ्तार में हल्की कमी आई है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश हुई तो वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों में हल्की बौछारें दर्ज की गई हैं, जिससे नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा. प्रदेश में आज भी कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. लेकिन, इससे तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज 4 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान पश्चिमी संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं. कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

पूर्वी संभाग के मीरजापुर, जौनपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश का आसार हैं. यहां मेघगर्जन के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है. कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. 

यूपी में 9 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 5 जुलाई से पश्चिमी संभाग में भी तेज बारिश होने का अनुमान है. अगले तीन दिन तक इस क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है. फिलहाल बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा. 

इन जिलों में भारी बारिश और बिजली की चेतावनी
यूपी में आज ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में लगभग सभी जगहों पर मेघगर्जन व बिजली की चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, रायबरेली, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर व आसपास के इलाकों में अधिकतर जगहों पर बारिश होगी, जबकि सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा में एक या दो जगहों पर बारिश का अनुमान है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. 

तजम्मुल टू गोपाल...ढाबों का धार्मिक भ्रमजाल, कांवड़ यात्रा को लेकर जारी है सियासी धर्मयुद्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कांवड़ यात्रा से पहले जीटी रोड पर बुलडोजर एक्शन, NHAI और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget