एक्सप्लोरर

भूकंप के झटकों से डोली धरती, भारत से लेकर पाकिस्तान तक महसूस किए गए झटके, जानें अपडेट

Earthquake India: भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए है. हालांकि इसकी वजह से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप की वजह से अभी तक कई देशों में तबाही मच चुकी है. हर महीने विश्व के किसी न किसी देश में भूकंप आता रहता है. भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार (20 अगस्त) सुबह 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया. वहीं इससे पहले 3.3 की तीव्रता का भूकंप आया था. अहम बात यह भी है कि पाकिस्तान में भी भूकंप आया है.

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के चंबा में बुधवार सुबह करीब 3.27 बजे पहला झटका महसूस हुआ. इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई. वहीं इसके बाद सुबह 4.39 बजे 4.0 की तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. इससे पहले हिमाचल के कांगड़ा में भी भूकंप आया था. सोमवार (18 अगस्त) रात 9.28 बजे 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया था. इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर थी. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर था.

पाकिस्तान में भूकंप की वजह से दहशत

भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी भूकंप की चपेट में आ गया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में बुधवार सुबह 2.38 बजे 3.7 की तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है. पाकिस्तान में अभी तक कई बार भूकंप आ चुका है. 29 मई को 4.4 की तीव्रता के झटके लगे थे. वहीं 12 मई को 4.6 की तीव्रता का भूकंप आया था.

भारत के असम में भी आया था भूकंप

असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह सातवीं बार है जब इस महीने राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जबकि जिले में तीसरी बार भूकंप के झटके आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई. 

बता दें कि विश्व में सबसे ज्यादा भूकंप जापान, इंडोनेशिया और फिलीपींस में आता है. भूकंप की वजह से सुनामी का भी खतरा बना रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget