एक्सप्लोरर

UP Weather: लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानें IMD की ताजा अपडेट

UP Weather Today: आईएमडी लखनऊ की तरफ से आज 10 अगस्त को लेकर मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश कुछ जिलों को छोड़कर सभी जगहों पर बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने जनजीवन पर खासा असर डाला है, मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक यूपी के लोगों को बारिश से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से 10 अगस्त 2025 को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है. 

आईएमडी लखनऊ की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ के बौछारे पड़ने की संभावना है. बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत नजर नहीं आ रही है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की संभावना

हालांकि आईएमडी की तरफ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है, इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज का दिन थोड़े राहत वाला साबित हो सकता है. आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है.

इन जिलों में आज साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और बलिया का मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में इस साल मानसून के सक्रिय होने के बाद प्रदेश के अगल-अलग हिस्सों से बाढ़ की भयावह तस्वीर सामने आई हैं, प्रदेश के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है. प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर सहित कई शहरों बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: एसटी हसन के उत्तराखंड आपदा वाले बयान पर भड़के मौलाना शाहबुद्दीन, अब सपा नेता ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget