एक्सप्लोरर

By-election 2023: यूपी की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एलान, जानें- कब डाले जाएंगे वोट

Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है. दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद घोसी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है.

UP-Uttarakhand Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश की घोसी (Ghosi) और उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट (Bageshwar Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया गया है. दोनों ही सीटों पर 5 सितंबर को वोटिंग होगी. वहीं 8 सितंबर को नतीजे आएंगे. हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) ने पार्टी के साथ-साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था. साथ ही दारा सिंह चौहान बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए थे. इसी वजह से घोसी सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है.

दूसरी तरफ विधायक चंदन राम दास के निधन के वजह से उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा सीट खाली हुई है. ऐसे में बागेश्वर सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहा है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने दोनों सीटों पर वोटिंग के लिए तारीख का एलान कर दिया है. उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास का 26 अप्रैल को निधन हो गया था. कैबिनेट मंत्री की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ देर के बाद ही उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

लागातर चार बार विधायक बने थे चंदन राम दास 

चंदन राम दास ने 1997 में नगर पालिका बागेश्वर से पहला चुनाव जीता था. उन्होंने 2007 में पहला विधानसभा चुनाव जीता. चंदन राम दास 2007, 2012, 2017 और 2022 में जीत दर्ज कर विधायक बने थे. बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार बालकृष्ण को बागेश्वर विधानसभा सीट पर हराया था. तब उन्होंने 14,567 के अंतर से जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में उन्हें 33,792 और प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार को 19,225 वोट मिले थे.

दारा सिंह चौहान ने बीजेपी प्रत्याशी को हराया था

वहीं 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर सपा की ओर से दारा सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी. दारा सिंह चौहान को कुल 1,08,430 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी के विजय राजभर को 86,214 मत प्राप्त हुए थे. इसके अलावा तीसरे नंबर पर बीएसपी के वसीम इकबाल रहे थे. वसीम इकबाल को 54,248 वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, BJP बोली- 'पहले चार धाम का दर्शन करें,' कांग्रेस ने कर दी ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget