एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, BJP बोली- 'पहले चार धाम का दर्शन करें,' कांग्रेस ने कर दी ये मांग

Rahul Gandhi Padayatra In Uttarakhand: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे नेता चार धाम की यात्रा करेंगे, इसकी व्यवस्था महेंद्र भट्ट करवा दें.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कांग्रेस (Congress) के सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक पदयात्रा निकालने वाले हैं. इसको लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. दरअसल कांग्रेस, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकालने का प्लान बना रही है. यही वजह है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले सात सालों से पार्टी अलग-अलग मुद्दों को लेकर पदयात्रा ही निकालती रही है, लेकिन जनता कुछ समझ नहीं पाई.

महेंद्र भट्ट का कहना है कि राहुल गांधी अगर उत्तराखंड आते हैं तो उनका स्वागत है. उनको सबसे पहले चार धाम का दर्शन करना चाहिए. उन्होंने आह्वान किया है कि कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उत्तराखंड के चार धाम के दर्शन के लिए आना चाहिए. फिलहाल जिस तरह से कांग्रेस पार्टी पदयात्रा को लेकर तैयारी कर रही है. ऐसे में बीजेपी उस पदयात्रा को पॉलिटिकल स्टंट करार दे रही है और इसको सिर्फ हवा हवाई बता रही है. साथ ही कह रही है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की दाल नहीं गलने वाली है.

'जनता को बरगलाने का काम करती है बीजेपी'

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे नेता चार धाम की यात्रा करेंगे, इसकी व्यवस्था बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष करवा दें. उन्होंने आगे कहा कि जनता सब समझती है और बीजेपी जनता को बरगलाने का काम करती है. उन्होंने उत्तराखंड में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चुप्पी साध रखी है. जनता अब सब जानती है इसलिए इनको बेहतर जवाब देगी. बीजेपी 2024 का इंतजार करें, इसका माकूल जवाब बीजेपी को मिल जाएगा. बीजेपी अपने अभियान में ये भूल चुकी है कि कभी देश में उनके मात्र दो सांसद हुआ करते थे इसलिए दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: भारी बारिश के बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर में घुसा पानी, मंदिर की सुरक्षा दीवार को हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

LPG Gas Cylinder: 300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
MCD Bye Election Result Live: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी 
Live: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी 
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
PAK Vs SL: जनवरी में खेला जाएगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल
PAK Vs SL: जनवरी में खेला जाएगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल
Advertisement

वीडियोज

Toyota HILUX goes Electric ! | Auto Live #toyota #hilux #toyotahilux
Nissan Tekton vs Renault Duster: Upcoming cars in India | Auto Live
Sansani: 'जानी दुश्मन' औलाद...मम्मी-पापा खल्लास ! | Crime News
Tata Sierra 2025 price, specs, features, engine and all details!| Auto Live
Mahindra XEV 9S first look, interior and features | Auto Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Cylinder: 300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान
MCD Bye Election Result Live: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी 
Live: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में उपचुनाव के लिए मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी 
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से 20 मिनट की मुलाकात के बाद बोलीं उनकी बहन, 'अल्हम्दुलिल्लाह, वह...'
PAK Vs SL: जनवरी में खेला जाएगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल
PAK Vs SL: जनवरी में खेला जाएगा श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल
Dhurandhar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा, कमा डाले करोड़ों
एडवांस बुकिंग में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, कमा डाले करोड़ों
Video: पहले घेवर फिर लड्डू और अब बिरयानी, पुनीत सुपरस्टार ने कीचड़ में डुबोकर खाए चावल- वीडियो वायरल
पहले घेवर फिर लड्डू और अब बिरयानी, पुनीत सुपरस्टार ने कीचड़ में डुबोकर खाए चावल- वीडियो वायरल
क्या डायपर पहनाने से खराब हो जाती है बच्चों की किडनी, जानें इस बात में कितनी हकीकत?
क्या डायपर पहनाने से खराब हो जाती है बच्चों की किडनी, जानें इस बात में कितनी हकीकत?
अब तक चोरी हुए कितने फोन ढूंढ चुका संचार साथी ऐप? होश उड़ा देंगे ये आंकड़े
अब तक चोरी हुए कितने फोन ढूंढ चुका संचार साथी ऐप? होश उड़ा देंगे ये आंकड़े
Embed widget