एक्सप्लोरर

यूपी में दो IPS अधिकारियों के तबादले, संकल्प शर्मा को नोएडा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. इसके तहत कानपुर नगर और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पदों पर नई तैनाती की गई है.

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया गया है. शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. इसके तहत कानपुर नगर और गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पदों पर नई तैनाती की गई है.

आदेश के मुताबिक, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात IPS अधिकारी संकल्प शर्मा का तबादला गौतमबुद्धनगर (नोएडा) कर दिया गया है. उन्हें नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में नया संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.जबकि संतोष कुमार मिश्रा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है वे अभी तक पीटीएस जालौन में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात थे.

यह भी पढ़ें: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

अक्टूबर में 20 आईपीएस अधिकारियों का हुआ था तबादला 

यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने 7 अक्टूबर को भी 20 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे. इनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल थे. जबकि 19-20 सितंबर 35 आईपीएस अफसरों के तबादले और फिर 22 सितंबर को भी 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. इन सभी तबादलों को रूटीन प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के दावे के साथ किए गए थे.

चुनाव से पहले और तबादलों की संभावना 

उधर प्रशसनिक सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कई और जिलों में भी पुलिस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं. पुलिस मुख्यालय ने भी पिछले दिनों जिलों में तीन साल से अधिक समय से तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है. जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले हो सकते हैं. जिसमें आईपीएस अफसर से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. 

इसको लेकर पिछले दिनों चुनाव आयोग ने भी निर्देश दिए हैं,लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारियों को हटाया जाए. इसलिए अब माना जा रहा है कि जल्द ही अभी और अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'उनको श्रीकृष्ण से क्या मतलब?', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर पलटवार
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात
अखिलेश यादव का आज वाराणसी दौरा, सपा कार्यकर्ताओं के परिवार से करेंगे मुलाकात
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget