एक्सप्लोरर

UP Strike: यूपी में नए सड़क कानून का विरोध तेज, ट्रक-बस चालकों की हड़ताल जारी, आपूर्ति ठप, आम जनता बेहाल

UP Truck Strike: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए सड़क कानून के विरोद में आज दूसरे दिन भी व्यवसायिक वाहन चालकों की हड़ताल जारी है. जिसकी वजह से आम जनजीवन में परेशानी हो रही है.

UP New Motor Vehicle Act Protest: पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए सड़क कानून के विरोध में ट्रक, डंपर, कैंटर, टैंकर और प्राइवेट बस चालक सब लामबंद हो गए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को भी यूपी के तमाम ज़िलों में इसका ख़ासा असर देखने को मिला तो वहीं आज दूसरे दिन भी व्यवसायिक वाहनों की हड़ताल जारी है. ये सभी नए क़ानून में हिट एंड रन कानून में सख्त नियम लागू किए जाने का विरोध कर रहे हैं. इनके चक्का जाम की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में गैस, डीज़ल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो गई है.

नए सड़क कानून के विरोध में हड़ताल का आह्वान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के द्वारा किया गया है. जिनके समर्थन में तमाम व्यवसायिक वाहनों के संगठन उतर आए हैं. एआईएमटीसी की मांग है कि सरकार ने हिट एंड रन केस में जो दस साल की सज़ा का प्रावधान किया है उस पर दोबारा से विचार किया जाना चाहिए. 

नए कानून का विरोध क्यों हो रहा है
नए क़ानून के तहत अगर कोई ट्रक, डंपर या वाहन चालक एक्सीडेंट में किसी को कुचलकर भागने की कोशिश करता है तो उसे दस साल जेल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा. इससे पहले के क़ानून में इस तरह के मामले में आरोपी ड्राइवर को कुछ दिनों बाद ज़मानत मिल जाती थी और वो बाहर आ जाता था या फिर दो साल की सजा भुगतनी पड़ती थी. 

Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति फाइनल, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीर, देखें यहां

चक्का जाम से लोगों को परेशानी
सरकार के इस फ़ैसले को लेकर व्यवसायिक वाहन चालकों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि ये काफी सख्त कानून है. सरकार को इसे वापस लेना चाहिए. इस बीच ट्रक चालकों ने जगह-जगह अपने वाहन खड़े कर दिए हैं. जिसकी वजह से लोगों को जाम जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है. लखनऊ में सोमवार को 4652 बसें चल ही नहीं पाई, किसी तरह सिर्फ 852 बसों का ही संचालन हो पाया, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

ऐसे ही तस्वीर उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा, गोरखपुर, झांसी, समेत अलग-अलग जिलों में देखने को मिली. जहां बस, टैक्सी ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियां चलाने से आज मना कर दिया. कई जगहों पर सड़क पर चक्का जाम किया. कई जगहों पर पूरी तरीके से हड़ताल कर दी. परिवहन विभाग के आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि ये क़ानून अभी लागू नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आम जनता की परेशानियों का ज़िक्र करते हुए बसों को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget