एक्सप्लोरर

'फिलहाल मुख्यमंत्री योगी...', यूपी की रार पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी प्रतिक्रिया

UP News: यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पेपर लीक के आरोप में घिरे सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी से ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे को लेकर कहा कोई भी हो गलत करेंगे तो जेल जाएंगे.

Bhadohi News: यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भदोही जनपद में प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव, मायावती और कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुनाई और कहा की ये सभी परिवार पार्टी है. सहयोगी पार्टी सुभासपा और निषाद पार्टी के विधायक सहित दर्जन भर लोगों पर पेपर लीक मामले पर आरोप तय होने पर कहा की योगी मोदी सरकार में भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. विधायक है तो भी कानून का राज चलेगा और गलत करने पर जेल जाना ही होगा. 

परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि भदोही जनपद में सरकारी बसों के अभाव में एक हफ्ते के अंदर यहां बसों का संचालन शुरू हो जाएगा. भदोही के ज्ञानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट 2024 की उपलब्धि गिनाने आए उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर अपील की है की डबल इंजन की सरकार के कामों को जनता के बीच जाकर विनम्र हो उनके कामों को आगे बढ़ाए .वहीं आने वाले उपचुनाव और 2027 के आम चुनाव की तैयारी करने की बात कहीं है. 

कांग्रेस मां बेटे की पार्टी
परिवहन मंत्री ने प्रेसवार्ता में पेपर लीक में आरोप तय होने के पत्रकारों के सवाल पर कहा की सहयोगी पार्टी में सुभासपा के पार्टी से विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी से ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे हो, गलत करेंगे तो जेल जाएंगे. मंत्री ने कहा की हमारी योगी मोदी की सरकार में कानून का ही राज चलेगा. हमारी भाजपा में बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक का सम्मान होता है और उन्हें मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बनाया जाता है. कांग्रेस पार्टी मां बेटे बेटी की पार्टी है.

फिलहाल योगी ही बने रहेंगे सीएम
वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के बाबत कहा कि संगठन बड़ा है और पार्टी उसी पर काम करती है. कौन सीएम होगा कौन नही होगा, ये केंद्रीय नेतृत्व ही तय करता है. फिलहाल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बने रहेंगे. बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती सहित पूरा विपक्ष राजनीति कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है. ये लोग पहले खुद अपने को देखें, समाजवादी पार्टी में बाप बेटे की पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में बहन भाई और भतीजे की पार्टी है.

एक हफ्ते में शुरू होगा बसों का संचालन
उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार होने के बावजूद आम जन मानस के लिए मिर्ज़ापुर, वाराणसी, जौनपुर जिले में और गृह जनपद में भी एक तहसील से दूसरे तहसील आने जाने के लिए सरकारी बसों का अभाव है. इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर काम कर रहे है. आगे भी करेंगे. मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा की मैं वादा करता हूं की एक हफ्ते के अंदर यहां सभी तरह के बसों का संचालन शुरू हो जाएगा. इसके पहले यहां क्या हुआ कौन क्या किया इससे मतलब नहीं है. परिवहन मंत्री ने कहा की मैं जानता के लिए ही काम करता हूं और जो कहता हूं उसे जरूर करता हूं.

ये भी पढ़ें: चाचा शिवपाल का कटा पत्ता, अखिलेश यादव ने इस ब्राह्मण नेता को विधानसभा में बनाया नेता प्रतिपक्ष

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget