एक्सप्लोरर

यूपी की इन जिलों में सड़कों की बदल जाएगी तस्वीर, जल्द शुरू होगा काम, खर्च होंगे 7214 करोड़ रुपये

UP News: लोक निर्माण विभाग ने 7214 करोड़ रुपये की लागत से 374 राज्य मार्गों, मुख्य जिला मार्गों का नवीनीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है. इसमें 49 राज्य मार्ग और 325 मुख्य जिला मार्ग शामिल हैं

UP News: उत्तर प्रदेश में लोक निर्माण विभाग नए साल में प्रदेश के 374 राज्य मार्गों, मुख्य व अन्य जिला मार्गों का कायाकल्प करेगा. इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां शुरू कर दी है. विभाग ने इन सड़को के निर्माण समेत, इनके चौड़ीकरण और नवीनीकरण पर खर्च होने वाले 7214.44 करोड़ का प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया है. बता दें कि इसमें 49 राज्य मार्ग और 325 मुख्य जिला मार्ग भी शामिल है.

वहीं सीएम योगी खुद लोक निर्माण विभाग के विभागीय मंत्री है. इसलिए योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उनको कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया था. सीएम के निर्देश के बाद से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलावार कार्ययोजना को नए सिरे से तैयार किया है.विभाग की तरफ से यह भी कोशिश की गई है कि प्रदेश की सभी जिलों की खराब सड़कों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए.

क्या बोले विभागाध्यक्ष योगेश पवार
लोक निर्माण के विभागाध्यक्ष योगेश पवार का कहना है कि राज्य मार्गों व मुख्य अन्य जिला मार्गों को दुरुस्त करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिए गए है. इसकी स्वीकृति मिलने के बाद से विभाग निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें विभाग ने नई कार्ययोजना में 761.88 किलोमीटर की लंबाई में 49 राज्य मार्गों पर  1988.38 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसी प्रकार सभी जिलों में कुल 2557.99 किलोमीटर लंबाई में 325 मुख्य जिला व अन्य जिला मार्गों के निर्माण,चौड़ीकरण और नवीनीकरण पर 5226.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

इन शहरों की सड़कों का होगा कायाकल्प

जिन शहरों की सड़कों को नई कार्ययोजना में शामिल किया गया वो है उन्नाव, सहारनपुर, बांदा, हमीरपुर, कानपुर नगर,  बदायूं, लखनऊ, आगरा  भदोही व कौशांबी में दो-दो राज्य मार्गों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. वहीं हाथरस, खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद, सीतापुर, मथुरा, जालौन, बिजनौर, बाराबंकी, ललितपुर, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, बहराइच, सुलतानपुर, बलिया, गोंडा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अमरोहा, संभल, वाराणसी, बुलंदशहर व गोरखपुर में एक-एक राज्य मार्ग का निर्माण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन ने वोट...' अखिलेश यादव ने वोटर्स से की बड़ी अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget