एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar News: STF ने पूर्व विधायक पवन पांडे को किया गिरफ्तार, जानिये किस मामले में हुई गिरफ्तारी

UP News: यूपी एसटीएफ ने जमीन धोखाधड़ी मामले में अंबेडकर नगर के पूर्व विधायक पवन पांडे को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ के आदेश पर कार्रवाई को अंजाम दिया.

UP STF Arrested Pavan Pandey: यूपी पुलिस की एसटीएफ विंग ने अंबेडकर नगर के पूर्व विधायक पवन पांडे को गिरफ्तार कर लिया. धोखाधड़ी कर जमीन कब्जा मामले में ये गिरफ्तारी हुई है. पवन पांडेय शिवसेना के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार को अंबेडकरनगर जिले के पूर्व विधायक पवन पांडेय को बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

पवन पांडे का है बड़ा राजनीतिक कद 
एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि, पवन पांडेय को अंबेडकरनगर अकबरपुर कोतवाली में धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेराफेरी और साजिश के तहत पिछले वर्ष दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि पवन पांडे के भाई राकेश पांडे जलालपुर से समाजवादी पार्दी से सांसद हैं, जबकि उनका भतीजा रितेश पांडे अंबेडकरनगर सीट से बीएसपी से सांसद है. 

मामले 5 आरोपी को हो चुकी है जेल
एसटीएफ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पूर्व विधायक पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके करोड़ों रुपये की जमीन अपने सहयोगियों के नाम अनुबंध कराने के लिए साजिश करने का आरोप है. पूर्व विधायक पवन पांडेय और उनके सहयोगियों पर अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के नासिरपुर बरवा निवासी चम्पा देवी, पत्नी केदारनाथ सिंह ने वहां अकबरपुर कोतवाली में जमीन की धोखाधड़ी और साजिश के तहत अनुबंध कराने का आरोप लगाया था. मामले के अन्य आरोपी मुकेश तिवारी, गोविंद यादव, लाल बहादुर सिंह, दीप नारायण शर्मा, नीतू सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

आरोपी नीतू सिंह और एक अन्य की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अलग-अलग तथ्यों पर जमानत याचिकाएं दायर की गयी थीं. मामले का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने 19 मई 2023 को इस मामले की विवेचना एसटीएफ से कराए जाने का आदेश पारित किया. आदेश के अनुपालन में एसटीएफ मामले की जांच कर रही है. एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, एसटीएफ टीम ने शुक्रवार को पवन पांडेय का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर बाराबंकी जिले के राम सनेहीघाट थानाक्षेत्र के भिटरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: CM Yogi In Chhattisgarh: सीएम योगी छत्तीसगढ़ में भरेंगे चुनावी हुंकार, दो दिनों में करेंगे तूफानी जनसभाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget