एक्सप्लोरर

विवादित बयान मामले में अगली सुनवाई 26 सितंबर को, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज है मामला

UP News: राहुल गांधी पर आरोप है कि, '15 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन पर कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा-आरएसएस से नहीं बल्कि इंडिया स्टेट से है.'

उत्तर प्रदेश के संभल की एक अदालत ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित बयान मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 सितंबर तय की है. एक अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी.

अधिवक्ता ने बताया कि अपर जिला सत्र न्यायाधीश (एडीजे-द्वितीय) आरती फौजदार ने निचली अदालत से रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण सुनवाई की अगली तारीख 26 सितंबर तय की.

राहुल गांधी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सगीर सैफी ने बताया कि अदालत ने इस मामले में निचली अदालत से रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन आज तक अदालत में रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण अगली सुनवाई की तारीख 26 सितंबर तय की गई.

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने परिवार के साथ की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, सामने आई तस्वीर

अदालत में याचिकाकर्ता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी पर आरोप लगाया है, '15 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन पर कहा था कि हमारी लड़ाई भाजपा-आरएसएस से नहीं बल्कि इंडिया स्टेट से है.'

हिंदू शक्ति दल के प्रमुख ने लगाए ये आरोप

याचिकाकर्ता हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने कहा, '15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान विपक्ष के नेता (लोकसभा) राहुल गांधी ने कहा था कि ‘हमारी लड़ाई केवल आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) और भाजपा से नहीं बल्कि इंडिया स्टेट (भारत सरकार) से है.'

हिंदू शक्ति दल के प्रमुख ने कहा कि यह टिप्पणी देश के नागरिकों और लोकतंत्र के प्रति अनादर प्रदर्शित करती है.

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के बयान से देश भर के लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. मैंने पहले संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. नतीजतन, मैंने 23 जनवरी को अदालत में मामला दायर किया.' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
पीलीभीत में इलाज के दौरान महिला की मौत, 2 डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget