एक्सप्लोरर

लखनऊ पहुंचे शुभांशु शुक्ला ने परिवार के साथ की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, सामने आई तस्वीर

अंतरिक्ष की 18 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ आए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ आए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. लखनऊ निवासी शुभांशु, सपत्नीक 25 अगस्त 2025 को लखनऊ पहुंचे. यहां एक रोड शो में हिस्सा लेने के बाद वह उस स्कूल में गए जहां उनकी शिक्षा दीक्षा हुई थी. इसके बाद उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. शुभांशु और सीएम की मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएमओ ने लिखा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर ऐतिहासिक #Axiom4 मिशन के सफलतापूर्वक संचालन एवं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से कुशल वापसी के बाद देश के सपूत, अंतरिक्ष यात्री एवं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी ने शिष्टाचार भेंट की.

एक पोस्ट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा- ऐतिहासिक #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुंचाने वाले भारत के गौरव, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का गृह जनपद लखनऊ आगमन पर स्वागत किया.  भारत की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास की प्रतीक आपकी असाधारण उपलब्धि नई पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. आपके स्वर्णिम भविष्य और नवोन्मेषी अभियानों हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

बता दें शुभांशु अंतरिक्ष की 18 दिवसीय यात्रा से लौटने के बाद पहली बार भारत आए. लखनऊ आने से पहले वह दिल्ली पहुंचे और वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात की.

योगी के मंत्री ने सपा पर लगाए वोटों की धांधली के आरोप, अब अखिलेश यादव बोले- ये तो गए

परिजनों से भी की मुलाकात

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के सफल मिशन के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार सुबह लगभग नौ बजे अपने गृह नगर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डे से गोमतीनगर विस्तार स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) तक उनकी यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया गया.इसके पहले हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं सहित अनेक प्रमुख लोगों ने शुक्ला का स्वागत किया. लखनऊ के त्रिवेणी नगर के निवासी शुभांशु के परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे.  

उनके माता-पिता शंभू शुक्ला और आशा शुक्ला, पत्नी कामना और बेटे कियाश सहित परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तिरंगा लहराते और ‘‘वंदे मातरम’’ के नारे लगाते हुए उत्साही भीड़ भी मौजूद थी.शुभांशु ने जिस सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), लखनऊ से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी, उसने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में एक ‘‘भव्य विजय परेड’’ का आयोजन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget