एक्सप्लोरर

RRB NTPC: रेलवे अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने की कवायद, इलाहाबाद रीजन में तीन शहरों में लगेगा कैंप

RRB NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने के लिए अनूठी पहल शुरू करने का फैसला किया है. भर्ती बोर्ड इसके तहत कल से जगह-जगह कैंप लगाएगा और अभ्यर्थियों की शिकायतें दर्ज करेगा.

UP News: अभ्यर्थियों द्वारा एनटीपीसी व ग्रुप डी की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा व हिंसा किये जाने के मामले में रेलवे अब बैकफुट पर आ गया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की नाराजगी दूर करने के लिए अनूठी पहल शुरू करने का फैसला किया है. भर्ती बोर्ड इसके तहत कल से जगह-जगह कैंप लगाकर नाराज अभ्यर्थियों की शिकायतें दर्ज करेगा और उनकी समस्याओं को सुनेगा. उन्हें मौके पर ही समझाने की कोशिश करेगा और साथ ही काउंसलिंग के जरिये उनकी आशंकाओं को भी दूर करेगा. यह कैंप कल से शुरू होगा और सोलह फरवरी तक चलेगा.

इलाहाबाद रीजन में तीन शहरों में खुलेगा कैंप

भर्ती बोर्ड इलाहाबाद रीजन में तीन शहरों में कैंप खोलेगा. रीजन में कैम्प प्रयागराज, आगरा और झांसी में लगेगा. प्रयागराज में यह कैंप रेलवे स्टेशन के सिविल लाइंस साइड के नजदीक नवाब यूसुफ रोड पर स्थित कोरल क्लब में लगाया जाएगा. आगरा में कैंप गोवर्धन स्टेडियम के पास स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में लगेगा. जबकि झांसी का कैंप बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट में लगाया जाएगा. कैम्प रोजाना सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. कैम्प में डिवीजन लेवल के अफसरान अभ्यर्थियों की शिकायतें दर्ज करेंगे और साथ ही उनकी आशंकाओं का निदान भी करेंगे. कैम्पों में ऑफलाइन शिकायतें दर्ज करने के साथ ही ऑनलाइन मोड़ में डिजिटल तरीके से भी लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी.

आई शिकायतों को रोजाना हेडक्वार्टर भेजा जायेगा

भर्ती बोर्ड के इलाहाबाद रीजन के चेयरमैन रोजवान जमाली के मुताबिक कैम्पों में आई शिकायतों को रोजाना डे टू डे बेसिस पर बोर्ड के हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी. बोर्ड की हाई पावर कमेटी अभ्यर्थियों की शिकायतों और सुझावों पर विचार कर उचित फैसला लेगी. उनके मुताबिक इस तरह के कैंप देश के अन्य रीजन में भी लगाए जाएंगे. इस तरह के कैंप का मकसद अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों को दूर करना है. उन्होंने दावा किया कि अभ्यर्थी दोनों भर्तियों को लेकर भ्रम में हैं. रेलवे से ज्यादा पारदर्शी भर्ती किसी दूसरे विभाग में नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने जारी की तीन उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें- किसे दिया टिकट

UP Election: सीतापुर जेल में बंद आजम खान ने दाखिल कराया नामांकन, जानिए- किसने पूरी की औपचारिकता

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले प्रशासन की बड़ी पहल
कांवड़ यात्रा से पहले पर्दे से ढकी गईं शराब की दुकानें, सावन से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ी पहल
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget