एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- 8 साल बेमिसाल के आप 'नायक'

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ के दौरे पर आए उराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की. उन्होंने सीएम योगी को कुंभ की सफलता का सारथी बताया.

UP News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है. सीएम योगी को महाकुंभ के आयोजन का सारथी को बताते हुए धनखड़ ने कहा कि आप 8 साल बेमिसाल के नायक हैं.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़   ने कहा कि उत्तर प्रदेश, 8 साल बेमिसाल के आप 'नायक' हैं. विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ, 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का बहुत कम समय में वहां आना, इतना सफलतम आयोजन सदियों तक याद रहेगा, पूरे विश्व में कभी संपन्न नहीं हुआ, आप उसके 'सारथी' हैं.

सीएम योगी के साहस की प्रशंसा
उप राष्ट्रपति ने योगी आदित्यनाथ के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि चुनौती से पलायन करना या उदासीन रवैया रखना कायरता की निशानी है और कायरता का कोई अंश यूपी के मुख्यमंत्री में नहीं है, इसमें कोई मेडिकल जांच की आवश्यकता नहीं है.

उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार की सराहना करते हुए कहा कि आठ साल पहले यूपी की परिभाषा अलग थी. आज कानून-व्यवस्था उच्चतम स्तर पर है. इसे स्थापित करने में कितनी चुनौतियां आई होंगी, ये मुख्यमंत्री जानते होंगे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार किया और नतीजा आज सबके सामने है. 

विमोचन समारोह में जगदीप धनखड़ ने एक तंज भी कसा. सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा आपसे उम्र में बड़े लोग खुद को युवा कहते हैं तो आप युवा सीएम हैं.

बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज लखनऊ स्थित डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित ‘चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं’ पुस्तक के विमोचन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया.

इसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो चुनौती को स्वीकार करते हैं, वही निखर कर लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं.

UP Politics: मजबूत बनेंगे और सेफ रहेंगे... केशव प्रसाद मौर्य ने किसको दिया ये संदेश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget