एक्सप्लोरर

मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, इनको दी नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है. इसके अलावा मायावती ने उत्तराधिकारी पर भी फैसला ले लिया है.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोआर्डिनेटर के पद से हटा दिया है. मायावती ने आनंद कुमार को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया है. मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम की जिम्मेदारी बढ़ाई और अब वह भी अब नेशनल कोऑर्डिनेटर होंगे.  मायावती ने पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को हटाया था. बसपा चीफ ने एक बैठक के दौरान अपने उत्तराधिकार पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मेरी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा. 

मायावती ने यह भी कहा है कि अब उनके भाई आनंद के बच्चों की शादी राजनीति से जुड़े परिवार में नहीं होगी. इसके पीछे वजह बताते हुए मायावती ने कहा आनन्द कुमार के बारे में यहां मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूं कि वर्तमान में बदले हुये हालात में, पार्टी व मूवमेन्ट के हित में अब इन्होंने अपने बच्चो का रिश्ता भी गैर-राजनैतिक परिवार के साथ ही जोड़ने का फैसला लिया है ताकि अशोक सिद्धार्थ की तरह अब आगे कभी भी अपनी पार्टी की किसी भी प्रकार से कोई नुकसान आदि ना हो सके.

बसपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती के हवाले से कहा गया है -इतना ही नहीं बल्कि अब मैंने खुद भी यह फैसला लिया है कि मेरे जीते जी व मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा. जिस फैसले का पार्टी के लोगों ने दिल से स्वागत किया. 

बसपा मेरे लिए परिवार से पहले- मायावती
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बसपा चीफ ने अपनी उस बात को आज फिर से दोहराया है कि मेरे लिए पार्टी व मूवमेन्ट पहले है. भाई-बहन व उनके बच्चे तथा अन्य रिश्तेनाते आदि सभी बाद में हैं. इसी परिपेक्ष्य में उन्होंने पार्टी के लोगों को यह भी विश्वास दिलाया है कि जब तक मैं जिन्दा रहूंगी तो तब तक मैं अपने आखिरी सांस तक भी अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने का हर सम्भव पूरा-पूरा प्रयास करती रहूंगी.

बसपा ने मायावती के हवाले से बयान जारी किया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ, बसपा चीफ के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे. 

मायावती ने बनाई घर वालों से दूरी! भतीजे के साथ BSP चीफ ने सबको कर दिया किनारे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget