एक्सप्लोरर

मायावती ने बनाई घर वालों से दूरी! भतीजे के साथ BSP चीफ ने सबको कर दिया किनारे?

बसपा चीफ मायावती के फैसले अब सियासी पंडितों के लिए पहेली से कम नहीं हैं. आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद से ही बसपा प्रमुख के फैसलों में परिवार से दूरी बनाने के संकेत मिल रहे हैं.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के फैसलों पर कयासों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. यूपी की पूर्व सीएम मायावती के फैसले आए दिन सियासी पंडितों के लिए पहेली बन गए हैं. इसे समझना भी मुश्किल नजर आ रहा है कि आखिर मायावती कर क्या रही हैं या करना क्या चाहती हैं? इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के दौरान ही हो गई थी.

दरअसल, पिछले एक दशक से राजनीतिक हाशिए पर चल रहीं मायावती पहले फैसला लेती हैं और फिर वो खुद बदल देती हैं. यही फिर दोहराया जाता है और स्थिति ऐसी बनती है कि अब हर फैसले पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव के दौरान तब हुई जब मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को उसके एक विवादित बयान के बाद उत्तराधिकारी पद से हटा दिया था लेकिन मायावती यहीं नहीं रुकीं.

पहले बताया इम्मैच्योर फिर दोबारा दी जिम्मेदारी...
लोकसभा चुनाव खत्म होने के कुछ दिनों बाद उन्होंने खुद ही अपना फैसला वापस लिया और भतीजे को पुरानी जिम्मेदारी वापस सौंप दी. जबकि मायावती ने उन्होंने हटाते हुए कहा था, ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्हें अपने उत्तराधिकारी की ज़िम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. लेकिन कुछ ही महीनों में ऐसी परिपक्वता आकाश आनंद के अंदर कैसे आ गई कि उन्हें पुरानी जिम्मेदारी के बाद दिल्ली चुनाव की कमान भी मिल गई.

अब बात यहीं खत्म नहीं हुई, दिल्ली चुनाव खत्म हुआ तो बसपा में सस्पेंस का दौर शुरू हो गया. चुनाव के बाद मायावती जब प्रेस कांफ्रेंस करने आईं तो आनंद के साथ दूसरे भतीजे ईशान को लेते आईं. इसके बाद ही राजनीतिक पंडितों के लिए पहेली वाला दौर शुरू हो गया और फिर हर कुछ दिन के बाद ये समझना मुश्किल होता गया कि आखिर मायावती करना क्या चाहती हैं?

माणा हिमस्खलन हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबा मिला शव

कयास लगाए गए कि अब राजनीति में ईशान की एंट्री तय है. लेकिन कुछ ही दिन बाद मायावती ने नया बम फोड़ा. उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनपर पार्टी के अंदर गुटबाजी करने का आरोप लगाा. इस फैसले के बाद आकाश आनंद को लेकर अटकलें शुरू हो गईं. सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं ने आकाश आनंद से दूरी बनानी शुरू कर दी है.

उत्तराधिकार पर भी नया फैसला
इतना ही नहीं पहले तो यह माना जा रहा था कि बसपा चीफ के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ही होंगे लेकिन अशोक सिद्धार्थ को निकालने के कुछ दिनों बाद ही मायावती ने इस पर भी नया फैसला ले लिया. उन्होंने जो बयान जारी किया उससे यह संकेत मिले कि जो उन्हीं (मायावती) की तरह पूरी तत्परता और सेवा भाव से मिशन और पार्टी के लिए काम करेगा, वही उत्तराधिकार के योग्य माना जाएगा.

उधर, अब जब रविवार, 2 मार्च को मायावती जब मीडिया के सामने आईं तो इस दावे को बल मिला और नई चर्चा शुरू हो गई.

मायावती जब रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने आईं तो उनके साथ केवल उनके भाई और आकाश आनंद के पिता आनंद ही नजर आए. यानी इस बार आकाश और ईशान में से कोई भी नहीं दिखा. इससे आकाश को साइड लगाने के दावे को बल तो मिला, साथ ही ये भी अटकलें शुरू हो गई कि ईशान की राजनीति में एंट्री पर होल्ड लग गया है. ऐसे में देखा जाए तो मायावती के फैसले ये संकेत दे रहे हैं कि राजनीति में उसकी घर वालों से ही दूरी बनाने लगी हैं. इन सबके बीच बसपा के नेता भी चुप हैं और मायावती के फैसलों के संदर्भ में सवाल-जवाब से कतरा रहे हैं.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget