एक्सप्लोरर

2027 चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने बदली रणनीति, सपा चीफ के फैसले से BJP भी अचरज में!

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति बदल दी है. अखिलेश की इस रणनीति से बीजेपी भी अचरज में है.

UP Politics: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के चुनाव की तैयारियों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर आगरा जिले और महानगर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है. इसमें जिला और महानगर कमेटियों के साथ-साथ प्रकोष्ठों की इकाइयां भी शामिल हैं. सपा के इस फैसले को पार्टी की नई रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. सपा की नई रणनीति से भारतीय जनता पार्टी भी अचरज में है. अब तक कई मौकों पर बीजेपी के नेता सपा की सांगठनिक नियुक्तियों को लेकर पीडीए फॉर्मूले पर सवाल उठाते थे. अब उन्हें भी नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ सकती है. 

पार्टी अब अपनी नई कार्यकारिणी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग के कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाने जा रही है. पिछले कुछ सालों से सपा पीडीए वर्ग को साथ लेकर चल रही है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भी पार्टी ने इस वर्ग को प्राथमिकता दी थी और इसका फायदा मिला. अब पार्टी का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर है. माना जा रहा है कि सपा नेतृत्व संगठन को फिर से खड़ा कर इन वर्गों के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देना चाहता है.

जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज को अपनी ताकत माना है. इसी वजह से अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी ने पीडीए एजेंडा को आगे बढ़ाया. यह एजेंडा 2019 के बाद से लगातार चर्चा में रहा. 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपा ने पीडीए वर्ग को संगठन में जगह देकर उन्हें जोड़ने की कोशिश की थी. हालांकि तब पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इस बार पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.

क्या बोले सपा के यूपी चीफ?
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा. साथ ही युवाओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी है. इससे संगठन में नई ऊर्जा आएगी और पार्टी को मजबूती मिलेगी. आगरा जिले के कार्यकर्ताओं में इस फैसले के बाद उत्साह देखा जा रहा है. खासकर युवा और पीडीए वर्ग के कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उन्हें नई कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि आगरा जिले में समाजवादी पार्टी का मजबूत आधार रहा है. जिले में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की बड़ी आबादी है. ऐसे में सपा नेतृत्व इस वर्ग के नेताओं को संगठन में लाकर 2027 के चुनाव में बड़ी भूमिका देना चाहता है. इसके अलावा पार्टी का मानना है कि युवाओं का जोश और नई सोच पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगा.

मथुरा: बांके बिहारी कॉरिडोर के खिलाफ सड़कों पर उतरा गोस्वामी समाज, बोले- हमारी आस्था से न खेलें

फिलहाल नई कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है. जल्द ही जिला और महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा होगी. इससे पहले प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी इकाइयां भंग की जा चुकी हैं. सपा का दावा है कि इस नए बदलाव से पार्टी को नई दिशा और ताकत मिलेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget